{"_id":"6a14b1cb281a99bbee0356e8","slug":"there-are-no-roadways-buses-on-ram-janaki-marg-private-drivers-charge-arbitrary-fares-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-151095-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग पर रोडवेज की बसें नहीं, प्राइवेट वाहन चालक लेते हैं मनमाना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग पर रोडवेज की बसें नहीं, प्राइवेट वाहन चालक लेते हैं मनमाना किराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सात किलोमीटर की दूरी का 40 रुपये लिया जा रहा किराया
लोहरैया। रामजानकी मार्ग पर परिवहन निगम की बसें न चलने से लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को प्राइवेट टैक्सी और ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। यह वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
क्षेत्र में सात किलोमीटर की दूरी का किराया 40 रुपये लिया जा रहा है। लोहरैया से सिकरीगंज की सात किलोमीटर दूरी का किराया 40 रुपये वसूला जा रहा है। धनघटा से लोहरैया तक 12 किलोमीटर दूरी का किराया 50 रुपये लिया जाता है। इसी प्रकार धनघटा से हैंसर का किराया 30 रुपये वसूला जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राइवेट वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं। यात्रियों के विरोध करने पर चालक अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। प्रतिदिन किसी न किसी सवारी और वाहन चालक के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
डिहवा निवासी चंदन ने बताया कि प्राइवेट वाहन चालक जहां मन करता है वहीं गाड़ी खड़ी कर देते हैं तथा सवारियों को बैठाकर मनमाना किराया वसूलते हैं। सिरसी निवासी अखिलेश ने कहा कि धनघटा से सिरसी की दूरी मात्र छह किलोमीटर है, लेकिन यात्रियों से 35 रुपये किराया लिया जाता है। विरोध करने पर चालक मारपीट करने को तैयार हो जाते हैं।
वहीं तामा निवासी सुनील राय ने बताया कि सिकरीगंज से तामा की दूरी तीन किलोमीटर है, लेकिन यात्रियों से 25 रुपये किराया वसूला जाता है। यदि कोई इसका विरोध करता है तो वाहन चालक लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।
यही हाल लोहरैया-कुरी मार्ग का भी है। लोहरैया से कुरी की दूरी लगभग सात किलोमीटर है, लेकिन यात्रियों से 50 रुपये तक किराया लिया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि रामजानकी मार्ग पर परिवहन निगम की बस शुरू कर दी जाए तो आम जनता को काफी राहत मिल सकती है।
इससे यात्रियों को उचित किराए पर यात्रा सुविधा मिलेगी और प्राइवेट वाहन चालकों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा।

Trending Videos