सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strict Action Against Schools with Fewer Than 10 Enrollments; Salaries of Staff at 611 Schools Withheld

Sant Kabir Nagar News: 10 से कम नामांकन वाले विद्यालयों पर सख्ती, 611 विद्यालयों के कर्मियों का वेतन बाधित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Strict Action Against Schools with Fewer Than 10 Enrollments; Salaries of Staff at 611 Schools Withheld
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नए शैक्षिक सत्र को शुरू हुए करीब डेढ़ महीने हो गए हैं, लेकिन नामांकन की स्थिति खराब है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने प्रवेश में हीलाहवाली को लेकर 10 से कम नामांकन करने वाले 611 विद्यालयों के समस्त स्टाफ को दो दिन में नामांकन बढ़ाने का निर्देश देते हुए वेतन बाधित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर अभियान चल रहा है। शिक्षकों को लगातार क्षेत्र में निकल कर अभिभावकों से संपर्क साधने और हर विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के दावों और अभियानों के बावजूद प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम है। हाल ही में शासन में हुई समीक्षा में जारी आकड़ों के अनुसार नामांकन काफी कम दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 से कम नामांकन वाले 611 विद्यालयों के समस्त स्टाफ द्वारा समयबद्ध कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है। ऐसे में उक्त विद्यालयों के समस्त शैक्षिक स्टाफ का वेतन-मानदेय ''''कार्य नहीं तो वेतन नहीं'''' के आधार पर कार्य पूर्ण होने तक वेतन बाधित किया जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos

संबंधित विद्यालयों के शैक्षिक स्टाफ को निर्देशित किया जाता है कि दो दिन के अंदर ही नवीन नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करें और बीईओ के माध्यम से नामांकन कार्य पूर्ण होने के स्पष्टीकरण के बाद ही वेतन, मानदेय बहाल किया जाएगा। इस पर नाराजगी जताते हुए शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों को जब जनगणना ड्यूटी में लगाया गया है तो फिर वेतन रोकना या कार्रवाई करने का अर्थ है। यह बिलकुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed