सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nautapa begins.... Electricity demand rises in the summer, substations gasping

Sant Kabir Nagar News: नौतपा शुरू.... गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी, हांफ रहे उपकेंद्र

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Nautapa begins.... Electricity demand rises in the summer, substations gasping
विज्ञापन
-दुकान-घरों में एसी की भरमार, गर्मी में ओवरलोड से कट रही बिजली

- पिछले वर्ष की तुलना में 3.405 मिलियन यूनिट की बढ़ी मांग
संतकबीरनगर। नौतपा शुरू होते ही तपिश बढ़ गई है। 41 डिग्री सेल्सियस में 46 डिग्री जैसी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इससे बिजली की मांग भी बढ़ गई है। पिछले वर्ष की तुलना में 3.405 मिलियन यूनिट खपत बढ़ने से विद्युत उपकेंद्र हांफने लगे हैं।

पिछले वर्ष अप्रैल में 44.077 मिलियन यूनिट की खपत हुई थी। इस वर्ष 47.482 मिलियन यूनिट की खपत हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 3.405 मिलियन यूनिट अधिक है। निगम के अनुसार मई में डिमांड और बढ़ गई है। इसकी वजह से ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। आमजन ही नहीं व्यापारी और उद्यमी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्म हवाएं चलने लगीं। अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक अनुमान के मुताबिक शहर में करीब पांच हजार से अधिक घरों व दुकानों में एसी चलते हैं। इससे आसपास के घरों में लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

शहर के मेंहदावल बाईपास निवासी प्रेमचंद्र, रमेश आदि ने बताया कि बिजली की ट्रिपिंग के कारण काफी परेशानी हो रही है। बार-बार बिजली कट रही है। इससे दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।




रात की कटौती उपभोक्ताओं पर पड़ रही भारी

धर्मसिंहवा। रात में बिजली आपूर्ति की स्थिति बदतर बनी हुई है। हालांकि दिन में आपूर्ति में थोड़ा सुधार हुआ है। रात की बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रात में छतों पर टहलते हुए बितानी पड़ रही है।

रात में रोस्टर के चलते भयंकर कटौती के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। घरों में इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पारहे हैं। बिजली कटौती के कारण लोगों को छतों पर रात गुजारनी पड़ रही है।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरिश्चंद्र, राजेश कुमार, गोपाल अग्रहरि, वीरेंद्र, सनाउल्लाह खान, मोहम्मद हुसैन सहित तमाम लोगों ने बताया कि रात में हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि रात भर टहलकर गुजारना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में नींद पूरी नहीं हो पा रही है।




बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। शासन ने शहर में 24 घंटे और देहात में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है।

-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed