{"_id":"6a14bdd4ad238a3b9c0e5b67","slug":"eid-ul-adha-on-the-28th-preparations-in-full-swing-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151114-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ईद-उल-अजहा का 28 को, तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ईद-उल-अजहा का 28 को, तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेमरियावां। बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। ईदगाह व जामा मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी का दौर शुरू हो जाएगा, जो 30 मई को सूरज ढलने तक जारी रहेगा। कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीदारी, त्योहार पर पकवान बनाने के सामान, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम तैयारियां तेज हो गई और अंतिम दौर में है।
बकरीद को लेकर मुस्लिम इलाकों में खासा उत्साह है। कुर्बानी के बकरों की खरीदारी व आवभगत की जा रही है। इसके अलावा घरों में आने वाले मेहमानों के लिए भी स्वादिष्ट पकवान व अन्य व्यवस्थाएं भी तेज कर दी गई हैं। कुर्बानी के बकरों की खरीदारी में तेजी आ गई है। मंडियों में बकरों के खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से बकरों की खरीद कर रहे हैं।
बाज़ारों में महंगाई और बढ़ती मांग के कारण बकरों की कीमतों में उछाल है। अच्छी नस्ल और वजन वाले बकरों की कीमत 15,000 से एक लाख रुपये तक पहुंच रही है। सेमरियावां बाजार बस्ती मंडल की प्रसिद्ध बकरा मंडी में सोमवार सुबह से खरीदारों की भीड़ रही। पूरी बाजार बकरों और खरीदार से भरी रही।
विज्ञापन
सुबह सात बजे से रात तक ग्राहकों ने मनपसंद के बकरों की खूब खरीदारी की। यहां दूर दराज के व्यापारी बकरा बेचने आते हैं। वहीं गांव देहात में पले बढ़े बकरे भी बड़ी संख्या में बाजार में आते हैं। ग्राहकों की पहली पसंद देहात में पले बढ़े देशी बकरे होते हैं। इस बाजार में बस्ती , सिद्धार्थनगर, फैजाबाद, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी अंबेडकरनगर आदि जनपद के व्यापारी बकरे लेकर आते है।
गांव देहात में बकरों का रोजगार कर जीवकोपार्जन करने वाले छोटे छोटे व्यापारी भी इस मौके पर छोटे बड़े सस्ते महंगे बकरे बेचने के लिए लाते हैं।
बकरीद के मद्देनजर सेमरियावां, बाघनगर, लोहरौली, चिउटना, उसराशहीद,दुधारा, दानोकुइयां, करही , नव्वागांव, चिउटना सालेहपुर आदि चौराहे सहित अन्य इलाके में बकरों की खरीदारी जोरों पर चल रही है।
घरों को नए सिरे से साफ सफाई करके चमकाया जा रहा है। एक दूसरे के यहां जाकर दावत आदि भी देकर करीबियों, रिश्तेदारों को अपने घर के लिए आमंत्रित किया गया है।
00000
सेमरियावां में लगती है बकरा मंडी
सोमवार के दिन सेमरियावां बाजार में उमड़ी व्यापारी और खरीदारों के बारे में एडवोकेट मो. मोकर्रम, जफीर अली, वसीम अहमद, अनवार आलम आदि ने बताया की सेमरियावां बकरा मंडी बहुत पुरानी है। पचास साल से अधिक समय से यहां देशी बकरे की बाजार लगती है। साल भर यहां प्रत्येक सोमवार को बाजार लगती है। यहां दूर दराज के बकरा व्यापारी और खरीदार आते रहते हैं। शादी विवाह और बकरीद के अवसर पर इस बाजार की रौनक बढ़ जाती।

Trending Videos