सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   It feels scary to walk on dilapidated roads in the dark.

Sambhal News: जर्जर सड़कों पर अंधेरे में चलने से लगता है डर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
It feels scary to walk on dilapidated roads in the dark.
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका संभल के मोहल्ला कोटगर्बी-22 में भी बुनियादी सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। मोहल्ले की जहां सड़कें जर्जर हो गई हैं। वहीं, 45 लाइटों में से 30 से अधिक खराब हैं। जर्जर सड़क और खराब लाइटों के चलते रात में खाना खाने के बाद यदि घर से नागरिक निकले तो हादसों का डर बना रहता है।

मोहल्ले के बुजुर्ग रफत अली ने बताया कि आम तौर पर रात्रि में खाना खाने के बाद टहलने के घर से निकलते हैं। लेकिन सड़कें जर्जर होने के कारण डर रहता है। लाइटें खराब होने के कारण अंदाजा नहीं हो पाता और कभी-कभी हादसे भी हो जाते हैं। बताया कि यह समस्या काफी समय से है लेकिन कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इस मोहल्ले में बरात घर का निर्माण भले ही पूरा हो गया है लेकिन कुछ आंतरिक कमियां रह गई हैं। इस कारण संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे नागरिकों को निजी मैरिज होम में मजबूरन अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

लोगों ने बताया कि करीब 1400 से अधिक आबादी के इस वार्ड में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को शादी-समारोह के लिए मजबूरन निजी मैरिज होम्स और बैंक्वेट हॉल्स में हजारों-लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। दूसरी ओर, देखरेख के अभाव में सरकारी संपत्ति खराब हो रही है।
मोहल्ले में वाटर कूलर भी खराब हैं। जिन्हें सही नहीं कराया जा रहा है। वार्ड की सभासद रिजवाना अजीम बताती हैं कि मामले के त्वरित समाधान के लिए संभल पालिका के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को लिखित में दिया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। सिर्फ और सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
00000
यह बोले लोग
मोहल्ले की मुख्य सड़क एक साल के करीब से जर्जर है। कई बार सही कराने के लिए कहा गया लेकिन सही नहीं हुई। हादसों का डर बना रहता है। जल्द समाधान होना चाहिए।
मोहम्मद यूसुफ, स्थानीय निवासी
000
मोहल्ले में मध्यम वर्गीय परिवार अधिकांश रहते हैं। शादी-विवाह की सहूलियत के लिए बरात घर का निर्माण हुआ है लेकिन सुविधा मिल नहीं रही है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी संचालन न होना लापरवाही को दर्शाता है।
गुड्डू, स्थानीय निवासी
000
मोहल्ले की अधिकांश लाइटें खराब हैं। इससे निकलने में दिक्कत बनी रहती है। हादसों का डर रहता है। असुरक्षा की भावना पैदा होती है। कई बार सभासद से कहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
रफत अली, स्थानीय निवासी
000
डीजे के शोर से वाटर कूलर गिर गया था। इसे नगर पालिका वाले उठा ले गए लेकिन आज तक दोबारा नहीं लगाया गया। गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। परिषदीय स्कूल के बराबर में लगा होने से काफी बच्चे भी पानी पीते थे लेकिन अब नहीं मिल रहा है। जल्द लगना चाहिए।
फुरकान, स्थानीय निवासी।
000
करीब डेढ़ माह से मशीन खराब है। इस कारण ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। गर्मी में गर्म पानी मिल रहा है, जो पीने लायक नहीं है। इसकी कई बार शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
जमीर, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed