{"_id":"6a14b67c9f22aa2cfc0c59a5","slug":"ganga-dussehra-crowds-of-devotees-gathered-at-the-ganga-ghats-for-a-holy-dip-sambhal-news-c-204-1-chn1011-129561-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा : स्नान के लिए गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा : स्नान के लिए गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबराला। ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर भीषण गर्मी और झुलसाने वाली धूप के बीच भी राजघाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नानकर पुण्य लाभ कमाया। भोर से शुरू हुआ स्नान का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। एक अनुमान के अनुसार करीब डेढ़ लाख लोगों ने गंगा में स्नान किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से घाट व आसपास काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इसके साथ ही डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गंगा दशहरा पर्व के चलते सोमवार को क्षेत्र के राजघाट गंगा तट पर जिले के अलावा बदायूं व मुरादाबाद जनपदों से भी लाखों की बड़ी तादाद में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। गंगा की गहराई में जाने से श्रद्धालुओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। डीएम व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, गुन्नौर एसडीएम विकास चंद्र, सीओ आलोक कुमार सिद्धू आदि ने गंगा घाट का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जाम न लगे इसके लिए बड़े वाहनों को राजघाट से पहले ही रोक दिया गया था। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। गंगा पर लगे मेले में श्रद्धालुओं के लिए खानपान की व्यवस्था के लिए तमाम ठेले लगे थे। इसके साथ ही खेल खिलौने व घरेलू सामान की अस्थाई दुकानें लगाई गईं थीं। यहां लगे मीना बाजार में महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहीं।
विज्ञापन
राजघाट मंदिर पर रहने वाले महंत मौनी बाबा ने बताया कि इस बार भीषण गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से न सिर्फ शरीर शुद्ध होता है, बल्कि मन और आत्मा भी पवित्र होती है। गंगा दशहरा को सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और पश्चाताप का दिन माना जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार इसी दिन राजा भगीरथ की तपस्या के बाद प्रसन्न होकर मां गंगा पृथ्वी पर आने के लिए तैयार हुईं, लेकिन उनके वेग को संभालना आसान नहीं था। तब भगवान शिव ने गंगा को अपनी जटाओं में धारण किया और फिर पृथ्वी पर प्रवाहित किया। इसी घटना को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है।

Trending Videos