सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Amid a minor altercation, a JCB was used to remove encroachments.Amid a minor altercation, a JCB was used to remove encroachments.

Sambhal News: छिटपुट नोकझोंक के बीच अतिक्रमण पर चली जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Amid a minor altercation, a JCB was used to remove encroachments.Amid a minor altercation, a JCB was used to remove encroachments.
विज्ञापन
बहजोई। छिटपुट नोकझोंक के बीच नगर में अतिक्रमण पर पालिका की जेसीबी चली। करीब पांच घंटे से अधिक चले अभियान के बीच पालिकार्मियों ने ईओ व डिप्टी कलक्टर वंदना मिश्रा की मौजूदगी में घरों व दुकानों के बाहर नाले पर रखे स्लैब हटाए। साथ ही अतिक्रमण करने के आरोप में पालिका की ओर से घरों के स्वामियों व दुकानदारों पर जुर्माना भी किया गया।


सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे बबराला रोड पर नगर पालिका दफ्तर वाली गली से हाईवे के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका की कार्रवाई शुरू हुई। दोपहर करीब चार बजे तक हाईवे की एक सड़क के किनारे बने घरों व दुकानों के बाहर नाली पर हुए अतिक्रमण पर पालिका की जेसीबी चली। इस बीच, घरों व दुकानों के बाहर नाले पर रखे स्थायी स्लैब तुड़वाई गए। सभी अस्थायी स्लैब को नाले पर से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, पालिका की टीम ने जेसीबी के माध्यम से 20 घरों व दुकानों के बाहर हुआ अतिक्रमण हटवाया गया। इस बीच 12 लोगों से 22 हजार रुपये की जुर्माना राशि भी वसूली की गई। इस बीच, अतिक्रमण हटवाने में यातायात पुलिस का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
Trending Videos

000000
ईओ की सख्ती देख खुद शेड खोलने लगे दुकानदार
बहजोई। घरों व दुकानों के बाहर नाले पर रखे स्लैब आदि के साथ लोहे के शेड भी हटवाए। सख्ती देखकर कई घरों के स्वामियों समेत दुकानदारों ने नाले पर रखे स्लैब खुद हटाए। साथ ही, कई दुकानदार खुद ही सीढ़ी लगाकर शेड खोलने लगे। इस बीच, आसपास के लोगों की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed