सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Second Dumper Crashes into Stationary Dumper from Behind Both Vehicles Catch Fire Driver Burnt Alive

हमीरपुर हादसा: खड़े डंपर में पीछे से टकराया दूसरा डंपर, दोनों डंपरों में लगी आग, चालक जिंदा जला और खलासी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 27 May 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Hamirpur News: बिवांर-जलालपुर मार्ग पर बुधवार तड़के मौरंग लदे दो डंपरों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाले डंपर के चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Hamirpur Second Dumper Crashes into Stationary Dumper from Behind Both Vehicles Catch Fire Driver Burnt Alive
मौरंग लदे डंपरों की टक्कर के बाद लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले में बिवांर-जलालपुर मार्ग पर बुधवार तड़के करीब ढाई बजे मौरंग लदा डंपर सड़क किनारे खड़े खराब डंपर में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाले डंपर के चालक की जलकर मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos

घटना बिवांर थाना क्षेत्र के बंधुर रोड पर बिवांर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव से दोनों डंपर मौरंग लादकर जा रहे थे। रास्ते में एक डंपर खराब हो गया था और सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन





चालक की मौके पर ही जलकर मौत
टक्कर के बाद दोनों डंपरों में आग भड़क उठी। पीछे से टकराने वाला डंपर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।  उसमें फंसे चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं, खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर बिवांर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

मृतक चालक की शिनाख्त के प्रयास
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने घायल खलासी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इसके बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed