सब्सक्राइब करें

खूनी सफर: ‘नींद में लगा बम फटा’, क्रेन से उठाते ही नीचे गिरने लगीं लाशें, मंजर देख दहल उठे लोग, उन्नाव हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 27 May 2026 05:50 AM IST

Unnao Expressway Bus Accident News: औरास एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह मृतकों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी मृतकों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Unnao Accident The Bomb Exploded While We Slept Bodies Began Tumbling Out as the Crane Lifted the Vehicle
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

लंबे सफर की थकान और भोर पहर का वक्त होने से बस में सवार सभी यात्री नींद में थे। यात्रियों ने सीट पर बैठकर सफर कर रहे घायल यात्रियों ने बताया कि नींद में थे तभी अचानक तेज धमाके की आवाज आई तो सभी चीख पड़े। इतना तेज झटका लगा कि संभलने का मौका नहीं मिला। ऊपर की बर्थ पर सो रहे यात्री और बैठकर सफर कर रहे यात्री एक-दूसरे पर गिर गए।



जो बस में नीचे की तरफ फंसे वह जिंदा नहीं बच पाए।  दिल्ली से बलिया जा रहे ब्रजेश कुमार ने बताया कि तेज झटका लगने के बाद सभी यात्री एक-दूसरे पर गिरे और लगा किसी बस किसी गहरी खाई में फिसलती चली जा रही हो। बस की खिड़की का शीशा टूट जाने से वह किसी तरह बाहर निकल आया। इसी बीच शोर सुनकर एक्सप्रेसवे से निकल रहे कुछ वाहन चालकों ने रुक कर उनकी मदद की।

Unnao Accident The Bomb Exploded While We Slept Bodies Began Tumbling Out as the Crane Lifted the Vehicle
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala





सोचने-समझने की शक्ति ही खत्म हो गई
कई लोगों को बाहर निकाला उनमें वह (ब्रजेश) भी शामिल है। हादसे में मृत विदेशी गुप्ता के साथ सफर कर रहीं उनकी पत्नी बिंद्रावती ने बताया कि वह काफी दिनों बाद गोरखपुर जा रहे थे। अगले महीने परिवार में एक शादी में भी शामिल होने था। बताया कि जिस समय हादसा हुआ वह भी गहरी नींद में थीं। कुछ तेज झटके लगने और गिरने से के बाद मानो दिमाग की सोचने-समझने की शक्ति ही खत्म हो गई थी।

Trending Videos
Unnao Accident The Bomb Exploded While We Slept Bodies Began Tumbling Out as the Crane Lifted the Vehicle
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

जिंदा बचना बचना मुश्किल था
कुछ लोगों ने निकाला,एंबुलेंस में थे तब पति के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है, बाद में पति की मौत की जानकारी हुई। हल्की चोटें लगने से घायलों में बहराइच के शिवमंगल, गोरखपुर के राजकुमार, दिनेश आदि ने बताया कि वह बस में दाहिनी ओर की सीट पर बैठे थे और बस बाएं तरफ पलटी। अगर वह बाएं तरफ होते तो उनका भी जिंदा बचना बचना मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Accident The Bomb Exploded While We Slept Bodies Began Tumbling Out as the Crane Lifted the Vehicle
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

सीटों के बीच फंसे थे शव, क्रेन से उठाते ही गिरे
हादसे के बाद रेस्क्यू टीमों ने घायल बस यात्रियों को निकाला लेकिन कई लोग सीटों के बीच फंसे होने और उनमें कई के पैर, हाथ की अंगुलियां कट गईं थीं। पुलिस ने आनन-फानन क्रेन लगाकर बस को उठाया तो नीचे से लाशें गिरने लगीं। सातों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Unnao Accident The Bomb Exploded While We Slept Bodies Began Tumbling Out as the Crane Lifted the Vehicle
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

सिर, चेहरे, छाती और हाथों में गंभीर चोटें
उन्नाव जिले में एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में चीख-पुकार की आवाजें आती रहीं। स्थिति यह थी कि किसी का बायां पैर धड़ से अलग हो गया तो किसी के सिर, चेहरे, छाती और हाथों में गंभीर चोटें आईं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पुलिया से टकराने के बाद पलटने की हुई घटना में मृतक विजय कुमार का बायां पैर धड़ से अलग था। घायलों में अरुण कुमार के दाएं, पैर में चोट और हाथ में चोट थी। सोमअली के दोनों पैरों में चोट, हबीबा ढाई महीने की गर्भवती, बाएं हाथ और छाती के बाएं हिस्से में चोट।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed