सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After the murder, the accused slept alongside the body all day, they had been together for seven years

किन्नर हत्याकांड: दिनभर शव के साथ सोया अभिषेक, सात साल से साथ रह रहे थे दोनों; हत्या की वजह का हुआ खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 27 May 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव (26) को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या करने के बाद वह दिनभर शव के साथ सोया था।

After the murder, the accused slept alongside the body all day, they had been together for seven years
किन्नर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव (26) निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है।

Trending Videos

आरोपी वर्तमान में तुगलपुर गांव में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी व मृतक मनोरंजन शर्मा एक साथ किराये के मकान तुगलपुर में निवास करते थे। दोनों एक साथ शराब पीते थे। मनोरंजन शर्मा देर रात्रि में रूम पर आना व अन्य लोगों से संबंध बनाने के कारण अक्सर झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर आरोपी मनोरंजन शर्मा की हत्या कर फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि 24 मई को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गांव तुगलपुर में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में थाना नॉलेज पार्क में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जांच और सर्विलांस के आधार पर मंगलवार को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या करने के बाद वह दिनभर शव के साथ सोया था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी करीब सात साल से मनोरंजन शर्मा के साथ रह रहा था। मनोरंजन शर्मा किसी और से बात करने लगा था। वह काफी देरी से घर आता था।

उसे मनोरंजन के अवैध संबंध का शक होने लगा था। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान अभिषेक ने मनोरंजन के सिर के बाल पकड़े और दीवार में लड़ा दिया था। सिर में गहरी चोट लगने के कारण ही मनोरंजन की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed