सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   twisha-sharma-case-cbi-questioned-giribala-singh-over-delay-in-police-information

Twisha Case: 'बहू को फंदे पर लटका देखकर, पहला फोन पुलिस को क्यों नहीं किया'? सीबीआई का गिरिबाला से सख्त सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मामले में सीबीआई ने जांच तेज करते हुए सास गिरिबाला सिंह से लंबी पूछताछ की। सीबीआई ने सबसे पहले पुलिस को सूचना न देने, अस्पताल पहुंचाने में देरी और कॉल डिटेल को लेकर कई तीखे सवाल पूछे। चलिए बता रहे हैं इस बीच सीबीआई ने और क्या-क्या सवाल दागे? वहीं, आज इस मामले में कई बड़े अपडेट सामने आ सकते हैं।

twisha-sharma-case-cbi-questioned-giribala-singh-over-delay-in-police-information
त्विषा शर्मा मामले में सीबीआई ने जांच तेज की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तेज कर दी है। सीबीआई ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम बैंच-2 की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह से पूछा कि आप वर्षों न्यायाधीश रहीं, इस तरह के कई मामलों में फैसला सुनाया। कानूनविद होने के बाद भी बहू त्विषा शर्मा को फंदे पर लटका देखने के बाद आपने सबसे पहला फोन संबंधित थाना पुलिस को क्यों नहीं किया।


फंदे पर लटकी त्विषा का पहली नजर में जब सांस नहीं चल रही थी, तब उसको लेकर पुलिस को सूचना देने में देरी, अस्पताल पहुंचाने में देरी और मायके वालों को सूचना देने में देरी के पीछे क्या कारण था। क्या कोई ऐसी बात थी, जिसे पुलिस या मायके वालों से छिपाना चाहती थीं, क्योंकि पुलिस और मायके वालों को जानकारी देने से पहले कई लोगों से आपकी बात हुई है, ऐसा काॅल डिटेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रश्न को लेकर काफी असहज रहीं गिरिबाला
दिल्ली सीबीआई के इस प्रश्न का सास गिरिबाला सिंह ने अलग-अलग एंगल से जवाब दिया, लेकिन सीबीआई संतुष्ट नहीं हुई। सास गिरिबाला सिंह इस प्रश्न को लेकर काफी असहज रहीं और करीब आधा घंटे तक सीबीआई की पूछताछ में इसी प्रश्न के पूरक प्रश्नों के आसपास सीबीआई की पूरी पूछताछ टिकी रही।
विज्ञापन
Trending Videos


इन सवालों पर भी हुई पूछताछ
सीबीआई ने गिरिबाला सिंह ने त्विषा और उनके पति समर्थ सिंह के वैवाहिक संबंधों, परिवार के माहौल, शादी की परिस्थितियां, दोनों पक्षों के दावों, आरोपों, राशि के ट्रांजेक्शन और दहेज मांगने संबंधी आरोपों, टार्चर व घटना से पहले की परिस्थितियां को लेकर कई सवाल किए। अधिकांश का जवाब भी सिंह ने सीबीआई को दिया है। 

ये भी पढ़ें- Twisha Case: त्विषा केस में भोपाल पुलिस पर सवाल, CBI ने जांच डायरी में बताईं खामियां; जानें आज क्या-क्या हुआ?

समर्थ को आज को रिमांड पर ले सकती है सीबीआई
सोमवार-मंगलवार की दरमियानी देर रात सीबीआई ने दहेज हत्या व प्रताड़ना कामामला दर्ज करने के बाद भोपाल पुलिस ने अध्ययन के लिए केस डायरी ली थी। केस डायरीमें कई कमियां थीं, जिसको लेकर सीबीआई के अधिकारियों ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार को बताकर नाराजगी जताई थी।

इसके बाद भोपाल पुलिस के अधिकारी और एसआईटी चीफ एसीपी रजनीश कश्यम ने पूरी डायरी कम्प्लीट कराई और मंगलवार रात डायरी सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई भोपाल कोर्ट में बुधवार को आवेदन लगाकर समर्थ सिंह को रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद सीबीआई बुधवार से ही समर्थ सिंह से पूछताछ कर सकती है। समर्थ अभी भोपाल पुलिस की रिमांड पर है और भोपाल पुलिस की  एसआईटी उसकी जांच कर रही हैI

गिरिबाला की अग्रिम जमानत खारिज करने कोर्ट जाएगी सीबीआई
सीबीआई आज  सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त कराने जबलपुर उच्च न्यायालय जाएगी I गिरिबाला को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ पिछली पेशी में पुलिस शामिल हुई थीI अब मामला सीबीआई ने केस अपने हाथों में लेकर पूछताछ कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed