सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Road blocked by placing bodies of brothers, police deployed in the village

Barabanki News: सगे भाइयों के शव रखकर सड़क जाम, गांव में पुलिस तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 26 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Road blocked by placing bodies of brothers, police deployed in the village
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले फूलपुर गांव के सगे भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर रात पहुंचे तो नाराज परिजनों ने गांव के चौराहे पर शव रखकर सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग जाम कर दिया। चार थानों की पुलिस फोर्स के बीच एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने परिजनों को समझाया। करीब ढाई घंटे प्रदर्शन चला। वहीं, सोमवार को दोनों भाइयों को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

रविवार सुबह फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर बाइक पर सवार फूलपुर गांव के सगे भाई इस्लामुद्दीन व इकलासुद्दीन की मौत हो गई थी। हादसे में बोलेरो चालक आलोक सिंह निवासी कसौंजा को भी मामूली चोटें आई थीं। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात दोनों शव जैसे ही गांव पहुंचे कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर सड़क पर आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ फतेहपुर जगतराम कनौजिया, सीओ रामनगर गरिमा पंत सहित आसपास के तीन अन्य थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद देर रात शव घर ले जाए गए।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदर्शन के दौरान एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने मामले में कड़ी कार्रवाई व पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की बात कही। करीब ढाई घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में सोमवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक की पत्नी शबनम की तहरीर पर पुलिस ने चालक आलोक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। रात होने के कारण यातायात पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed