सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Costs increased, procurement rates decreased, 50 milk committees closed

Barabanki News: लागत बढ़ी, खरीद दर घटी, 50 दुग्ध समितियां बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 26 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Costs increased, procurement rates decreased, 50 milk committees closed
विज्ञापन
बाराबंकी। जनपद के डेयरी उद्योग में इस समय एक अजीब विरोधाभास देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां बड़े ब्रांड्स ने आम उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं, वहीं दूसरी तरफ अयोध्या दुग्ध संघ ने पशुपालकों से खरीदे जाने वाले दूध की दरों में चार रुपये प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है।

इस फैसले के बाद उपभोक्ताओं की जेब तो ढीली हो ही रही है, लेकिन पशुपालकों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लागत बढ़ने और खरीद दरें घटने के कारण जिले के लगभग 10 हजार पशुपालक इस समय अपनी मेहनत का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लागत में 30% वृद्धि, खरीद दर में कटौती : अयोध्या दुग्ध संघ द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, साढ़े छह फैट वाले दूध की खरीद दर 54 रुपये से घटाकर 50 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। दुग्ध संघ का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बीते एक साल के भीतर पशु आहार, चोकर, भूसा और चुन्नी के दामों में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

पशुपालकों का कहना है कि पहले जहां पशुपालन से पूरे परिवार का खर्च आसानी से चल जाता था, वहीं अब पशुओं के लिए दो वक्त का चारा जुटाना भी घाटे का सौदा साबित हो रहा है।
50 समितियों में ठप हुआ दूध का संग्रहण
इस आर्थिक असंतुलन का सीधा असर जिले के दुग्ध संग्रहण नेटवर्क पर पड़ा है। बाराबंकी में वर्तमान समय में कुल 295 दुग्ध समितियां गठित हैं, जिनमें से करीब 205 समितियां नियमित रूप से संचालित हो रही थीं। दुग्ध संघ द्वारा खरीद दरें घटाए जाने के बाद पशुपालकों में भारी आक्रोश है, जिसके चलते लगभग 50 समितियों में दूध का संग्रहण पूरी तरह से बंद हो चुका है। इससे काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed