सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren and Kalpana Soren on a visit to Delhi, speculation intensifies in Jharkhand politics

Jharkhand News: दिल्ली प्रवास पर सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, झारखंड की राजनीति में अटकलें तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Dec 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के दिल्ली प्रवास से झारखंड की राजनीति में अटकलें तेज हैं। आधिकारिक तौर पर यह दौरा एक समारोह से जुड़ा है, लेकिन संभावित राजनीतिक मुलाकातों को लेकर चर्चाएं जारी हैं।
 

CM Hemant Soren and Kalpana Soren on a visit to Delhi, speculation intensifies in Jharkhand politics
इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं सीएम हेमंत सोरेन तथा उनकी पत्नी कल्पना सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन इन दिनों राजधानी दिल्ली में हैं। उनके इस प्रवास को लेकर झारखंड की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को लेकर विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और इसके संभावित राजनीतिक निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं।


 
आधिकारिक वजह और राजनीतिक संभावनाएं
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे के रिसेप्शन समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी मानी जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन की भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है, जिसे केवल शिष्टाचार तक सीमित न मानने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले के दिल्ली प्रवास से जुड़ी यादें
गौरतलब है कि इससे पहले भी हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन करीब एक सप्ताह तक दिल्ली में रहे थे। उस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की खबरों के बाद झारखंड की राजनीति में कई कयास लगाए गए थे। हालांकि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले दोनों के रांची लौट आने से तब उन चर्चाओं पर विराम लग गया था।
विज्ञापन
Trending Videos


यह भी पढ़ें- Jharkhand News: नए लेबर कोड के खिलाफ CITU ने रांची में श्रम विभाग कार्यालय का किया घेराव
 
आने वाले संकेतों पर नजर
अब एक बार फिर मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे से झारखंड की राजनीति को लेकर कोई नया संकेत मिलता है या यह केवल औपचारिक मुलाकातों तक सीमित रहता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed