सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Under the D-Plan, development work will be done with Rs 23.75 crore.

Kurukshetra News: डी-प्लान के तहत 23.75 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 26 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Under the D-Plan, development work will be done with Rs 23.75 crore.
जिला परिषद कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते केंद्रीय मंत्री श्याम सिंह राणा। सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। जिला विकास योजना यानी डी-प्लान के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 23.75 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। जिला विकास एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इस राशि के वहन को लेकर स्वीकृति दे दी है।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन के सभागार में जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला विकास योजना यानी डी-प्लान के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के बजट पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में 15.89 करोड़ व शहरी क्षेत्र में 7.86 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाने प्रस्तावित हैं। इसमें सामान्य कंपोनेंट में 14.25 और एससी कंपोनेंट में 9.50 करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्य होंगे। मंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत करवाए जाने वाले विकास कार्यों की अनुमानित लागत जल्द तैयार करवाई जाए ताकि उन्हें समय पर पूरा करवाया जा सके। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में करवाए जाने वाले कार्यों की सूची इस ढंग से तैयार की जाए ताकि वे नॉट फिजीबल न पाए जाएं बल्कि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य पूरे करवाए जाएं। डी-प्लान का पैसा लैप्स ना होने दिया जाए बल्कि उसे निर्धारित समय अवधि में प्रयोग करके विकास कार्यों की गति को तेज किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed