सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SC and BC students will get the benefit of scholarship

Kurukshetra News: एससी और बीसी विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 26 May 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
SC and BC students will get the benefit of scholarship
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉ. बीआर अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। डी फार्मेसी के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 12 वीं कक्षा में पीसीएम या पीसीबी विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। लड़के और लड़कियां दोनों इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।


संस्थान के सचिव उमंग कटारिया ने बताया कि संस्थान में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी मिलेगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संस्थान में डी फार्मेसी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं भी सोमवार से शुरू हो गई हैं। इससे पहले द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी 22 मई से संचालित हो रही हैं। जिले के डॉ. बीआर अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, मथाना के विद्यार्थी राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान उमरी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos


संस्थान के सचिव उमंग कटारिया ने बताया कि प्रथम और द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थी बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र में वर्तमान समय में रोजगार और करियर की काफी संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ प्रशिक्षित फार्मासिस्ट की मांग लगातार बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed