{"_id":"6a14b429417c5c825707d45b","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-karnal-news-c-18-knl1018-914163-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 26 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल। रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार को 24 वर्षीय कुंजपुरा निवासी कर्ण कामरा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजन का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे जिसके कारण वह तनाव में रहने लगा था।
पिता सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि गांव की एक महिला उनके बेटे को लगातार परेशान कर रही थी। उन्होंने बताया कि महिला की विदेश में रह रही बेटी भी फोन पर कर्ण को धमकियां देती थी। परिवार का कहना है कि बीते कुछ समय से कर्ण बेहद तनाव में था और कई बार उसने खुद को परेशान होने की बात भी घरवालों से कही थी।
परिजनों के अनुसार महिला के बेटे ने कर्ण से 15 से 16 हजार रुपये उधार लिए थे। लवण कर्ण का दोस्त था और वह घर से एक सोने की चेन लेकर आया था जिसे उसने कर्ण को दिया था। बाद में इसी चेन पर विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि चावला परिवार के लोग कर्ण पर लगातार आरोप लगा रहे थे कि उसने चेन बिकवा दी है। इसी बात पर दबाव बनाया जा रहा था।आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुरिंदर ने बताया कि परिजन की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

Trending Videos