सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Innocent girl molested in Gorakhpur's Jungle Kaudiya, condition critical - accused in custody

हैवानियत: जंगल कौड़िया में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी समारोह से लौट रही मासूम से दुष्कर्म- हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में आयोजित विवाह समारोह में जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर शादी स्थल से लगभग 150 मीटर दूर एक पुराने मकान के पास सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि वहीं उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Innocent girl molested in Gorakhpur's Jungle Kaudiya, condition critical - accused in custody
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर जंगल कौड़िया के मेंहदरिया गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पीपीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शादी समारोह के दौरान करीब 6-7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ 18 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Trending Videos


ग्रामीणों के अनुसार, गांव में आयोजित विवाह समारोह में जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर शादी स्थल से लगभग 150 मीटर दूर एक पुराने मकान के पास सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि वहीं उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बच्ची बेहोश हो गई और आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि रात करीब 1:30 बजे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। शादी समारोह में लगे ड्रोन कैमरे की रिकॉर्डिंग में एक युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया। उसी दिशा में तलाश करने पर बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। करीब ढाई घंटे बाद उसे होश आया। उसके गुप्तांगों से खून बह रहा था, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

शनिवार सुबह मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पीड़िता को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थानाप्रभारी के अनुसार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मामले में सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया शनिवार की भोर में करीब तीन बजे सूचना मिली कि मेंहदरिया गांव में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पीड़ित को उसके परिजन के साथ जिला अस्पताल भेजा गया।

आस पास के लोगों द्वारा मिली सूचना और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी अशोक निषाद पुत्र बृज बिहारी निषाद निवासी मेंहदरिया थाना पीपीगंज  को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता के बाबा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed