{"_id":"69994f12acc4ce347a07753f","slug":"police-arrested-arthak-singh-and-2-others-in-firing-incident-at-the-house-of-a-sp-leader-in-gorakhpur-2026-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खाकी' की कार्रवाई: मनबढ़ों ने देर रात छात्र नेता के घर की फायरिंग, घंटों में पुलिस ने 'मुख्य आरोपी' को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खाकी' की कार्रवाई: मनबढ़ों ने देर रात छात्र नेता के घर की फायरिंग, घंटों में पुलिस ने 'मुख्य आरोपी' को दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ भारी फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसमें एक नेता का बेटा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी आर्थक प्रताप सिंह संग विपिन व अनीश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। आर्थक, कुशीनगर में डांसर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी भी है।
गिरफ्तार आर्थक सिंह( बीच में) व अन्य दो साथी
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार की रात सपा से जुड़े छात्र नेता के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोप है कि विरोध पर घर में मौजूद उनकी मां से मारपीट भी की गई। प्रारंभिक जांच में एक युवती से बातचीत को लेकर वारदात की आशंका जताई गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ भारी फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसमें एक नेता का बेटा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी आर्थक प्रताप सिंह संग विपिन व अनीश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। आर्थक, कुशीनगर में डांसर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी भी है।
Trending Videos

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र निवासी उज्ज्वल यादव समाजवादी छात्र सभा के नेता हैं। फिलहाल बाहर गए हुए हैं। घर पर उनकी मां संध्या, पिता अंबुज और दो बहनें मौजूद थीं। शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे दो बाइक पर सवार चार युवक उनके घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर दाएं-बाएं दिशा में करीब आठ राउंड फायरिंग की।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों में दुबक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आठ खोखे बरामद किए हैं। परिजनों का आरोप है कि फायरिंग के दौरान आरोपियों ने उज्ज्वल की मां संध्या का मुंह दबाकर उनके साथ मारपीट भी की।
घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त और सीओ कैंट योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।