सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A teacher committed suicide in Gorakhpur's Gulriha area

कर्ज ने ले जान: उधारी से परेशान शिक्षक ने की खुदकुशी, पहले भी कर चुके थे प्रयास

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

बताया जा रहा है कि कृष्ण मोहन सिंह मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले थे। वह तीन भाइयों में बीच के थे और अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। दुर्घटना के बाद से स्कूल नहीं जा पा रहे थे। परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले हुई एक दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी। इसके कारण वह करीब दो साल से स्कूल नहीं जा पा रहे थे। इसी दौरान आर्थिक परेशानी और कर्ज का दबाव बढ़ता गया।

A teacher committed suicide in Gorakhpur's Gulriha area
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार

गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज नहर रोड स्थित मकान में एक शिक्षक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कृष्ण मोहन सिंह (38) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि कृष्ण मोहन सिंह मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले थे। वह तीन भाइयों में बीच के थे और अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। दुर्घटना के बाद से स्कूल नहीं जा पा रहे थे। परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले हुई एक दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी। इसके कारण वह करीब दो साल से स्कूल नहीं जा पा रहे थे। इसी दौरान आर्थिक परेशानी और कर्ज का दबाव बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों का कहना है कि मानसिक तनाव के चलते वह पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुके थे। घटना के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed