सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   16 members of a chain-snatching gang arrested in Gorakhpur's Chauri Chaura area; five luxury cars also recover

UP: मंदिर के बाहर लाइन लगाए लोग भक्तों को बनाते थे निशाना, चेन स्नेचरों का बड़ा गैंग दबोचा गया- 16 गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

थाना चौरीचौरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तारकुलहा देवी मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान अज्ञात महिला चोरों ने तीन महिलाओं के गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच की और कुल 16 आरोपियों को दबोच लिया। इनमें 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लग्जरी कारें तथा अन्य सामान भी बरामद किया है।

16 members of a chain-snatching gang arrested in Gorakhpur's Chauri Chaura area; five luxury cars also recover
पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों को कब्जे में लिया - फोटो : स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

चौरी चौरा पुलिस ने तरकुलहा मंदिर में हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक बड़े गैंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 16 आरोपियों को दबोचा है, जिनमें 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लग्जरी कारें तथा अन्य सामान भी बरामद किया है।

Trending Videos


मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि तरकुलहा देवी मंदिर पर लगने वाले मेले के दौरान यह गिरोह सक्रिय रहता था। भीड़ का फायदा उठाकर महिला सदस्य श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन झपट लेती थीं। इसके बाद वे चेन अपने पुरुष साथियों को सौंप देती थीं, जो लग्जरी वाहनों के जरिए मौके से फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तथा तरकुलहा चौकी इंचार्ज सौरभ झा की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरोह काफी संगठित तरीके से काम करता था और अलग-अलग भूमिकाएं तय थीं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने अन्य स्थानों पर भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

इनके साथ हुई थी घटना
थाना चौरीचौरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तारकुलहा देवी मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान अज्ञात महिला चो रों ने तीन महिलाओं के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के कोटवा बसावन टोला निवासी शिला देवी पत्नी मुन्ना पटेल अपनी बहन शकुन्तला देवी पत्नी मनोज चौधरी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने मंदिर पहुंची थीं।

दिन में करीब 11 बजे जब वे दर्शन के लिए लाइन में लगी थीं, तभी कुछ अज्ञात महिलाओं ने धक्का-मुक्की करते हुए शिला देवी के गले से लगभग 13 ग्राम की सोने की चेन तथा उनकी बहन शकुन्तला देवी की करीब 3 से 4 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी निकाल ली।

इसी दौरान दर्शन के लिए लाइन में लगी भगुआ गांव निवासी सुमन यादव पत्नी रमायन यादव (थाना गौरी बाजार, जनपद देवरिया) की भी करीब 10 से 12 ग्राम की सोने की चेन चोरी कर ली गई। पीड़ित महिलाओं को जब घटना की जानकारी हुई तब तक आरोपी महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed