{"_id":"699948b9c20475f7040fe405","slug":"attempted-molestation-of-a-woman-in-chauri-chaura-gorakhpur-accused-threatens-to-kill-her-when-she-resists-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध किया तो आरोपी ने दी धमकी- 'जान से मार दूंगा'; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध किया तो आरोपी ने दी धमकी- 'जान से मार दूंगा'; केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी की भोर लगभग तीन बजे वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान करमहा गांव निवासी राजकुमार पुत्र गोरख राजभर कथित रूप से बुरी नीयत से कमरे में घुस आया और उसके पास लेटकर गलत हरकत करने लगा।
सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी की भोर लगभग तीन बजे वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी।
इसी दौरान करमहा गांव निवासी राजकुमार पुत्र गोरख राजभर कथित रूप से बुरी नीयत से कमरे में घुस आया और उसके पास लेटकर गलत हरकत करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई की और शोर मचाने पर बच्चों की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए आरोपी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी वहां से भाग निकला और महिला की जान बच सकी। घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।