{"_id":"6a14b47b81491fd98905ad17","slug":"ten-petrol-pumps-in-the-city-ran-out-of-fuel-leaving-people-stranded-noida-news-c-1-noi1095-4321252-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहर के दस पेट्रोल पंप पर तेल खत्म, भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहर के दस पेट्रोल पंप पर तेल खत्म, भटके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-रविवार रात 3 बजे के बाद खत्म होने लगा पंपों का ईंधन, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे टैंकरों के पहुंचने के बाद सुधरी स्थिति
नंबर गेम
85 पेट्रोल पंप हैं जिले में
8000 लीटर ईंधन पहले हर पेट्रोल पंप पर पहुंचता था
5600 लीटर पेट्रोल और डीजल की पंप पर हो रह सप्लाई
- 12 दिन पहले बगैर सूचना दिए तेल कंपनियों ने शुरू की थी आपूर्ति में कटौती
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के करीब दस पेट्रोल पंपों पर सोमवार को तेल खत्म हो गया। पेट्रोल और डीजल नहीं होने की वजह से लोगोंं को भटकना पड़ा। सप्ताह के पहले दिन ऐसी स्थिति बनने से परेशानी बढ़ गई। दोपहर करीब 12 बजे के बाद तेल कंपनियों के टैंकर पहुंचनें के बाद पेट्रोल पंपर पर आपूर्ति बहाल होनी शुरू हुई।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात कई पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म हो गया। पंप संचालकोंं के ऑर्डर के बाद भी सोमवार सुबह तक तेल कंपनियों के टैंकर नहीं पहुंचे। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद जब ट्रक काम पर लौटने के लिए निकले तो पास स्थित पंप पर तेल ही नहीं मिला। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म होने की वजह से कई वाहन लौट गए। वहीं सेक्टर-71 स्थित पंप पर भी ऐसे ही हालात रहे। सेक्टर-58 के पंप पर भी पेट्रोल और डीजल नहीं होने से लोगों को परेशानी हुई।
पंप संचालकों के मुताबिक यह स्थिति रविवार को तेल डिपो बंद होने के कारण भी बनी। जिले के 85 पेट्रोल पंप पर शनिवार को डिपो से तेल पहुंचा था। एक दिन सप्लाई नहीं पहुंचने की वजह से सोमवार को यह स्थिति बनी।
विज्ञापन
आपूर्ति में कटौती से पंप संचालक परेशान, डीएम संंग करेंगे बैठक
तेल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने से पंप संचालक परेशान हैं। सीमित आपूर्ति मिलने से कई बार तेल खत्म होने की स्थिति बन रही है। पंप संचालकों का कहना है कि इस संबंध में जिलाधिकारी मेधा रूपम के साथ जल्द मुलाकात की जाएगी। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तेल आपूर्ति बनाए रखने की मांग की जाएगी ताकि लोगाें को लौटाना नहीं पड़े। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से सीमित आपूर्ति मिलने के कारण ये दिक्कत आ रही है।
आपूर्ति में कटौती से बदले हालात
जिले में लगभग हर पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन औसतन 8 हजार लीटर ईंधन पहुंचता था। जिससे कभी तेल की किल्लत की स्थिति नहीं बनी। बीते 12 दिनों पहले तेल कंपनियों ने बगैर जानकारी दिए आपूर्ति में कटौती करनी शुरू कर दी। जिन जिस पंप पर 8 हजार लीटर ईंधन पहुंचता था अब उनके पास लगभग पांच हजार छह सौ लीटर तेल पहुंच रहा है। तेल कंपनियां अब पेट्रोल पंप की बिक्री देखकर आपूर्ति दे रही हैं। हालांकि पंप संचालकों का कहना है कि किसी दिन बिक्री कम होती है तो कई दिन ऐसे हाेते हैं जब बिक्री अधिक भी होती है। ऐ
दस पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने की स्थिति बनी। सोमवार की दोपहर बाद तक तेल कंपनियों के वाहन पेट्रोल पंप तक पहुंच सके। इस बीच जितने लोग आए उन्हें वापस जाना पड़ा। पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की स्थिति न बने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। - धर्मवीर चौधरी, महासचिव उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन

Trending Videos