{"_id":"6a1983271feebe90510a1fe6","slug":"cid-to-investigate-mokama-mla-anant-singhs-case-gopalganj-police-submit-file-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4335504-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज आर्म्स एक्ट केस में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, जांच अब CID के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज आर्म्स एक्ट केस में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, जांच अब CID के हवाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
मोकामा विधायक अनंत सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के गोपालगंज में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब बिहार सरकार ने केस की गंभीरता को देखते हुए जांच पुलिस से लेकर सीआईडी को सौंप दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोपालगंज पुलिस ने इस केस से जुड़े सभी दस्तावेज और फाइलें बिहार सीआईडी को ट्रांसफर कर दी हैं। अब सीआईडी इस पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी।
वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ था विवाद
यह पूरा मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, 2 और 3 मई को यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें विधायक अनंत सिंह शामिल होने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम सेमरांव पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू राय के यहां आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों द्वारा खुलेआम हथियार लहराने और गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी।
Trending Videos
अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह समेत 9 लोगों पर केस
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मीरगंज थाना पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस ने विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कुल 9 नामजद लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने वीडियो में दिख रहे हथियारों की बैलिस्टिक जांच कराने का फैसला किया। इसके लिए सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया था कि वे 15 मई तक अपने हथियार और उनके वैध लाइसेंस के साथ जांच प्रक्रिया में शामिल हों।
कोर्ट में चल रही थी कार्रवाई, तभी CID को सौंपी गई जांच
जांच के दौरान पुलिस ने केस को और मजबूत करने के लिए दो नई धाराएं जोड़ने की अनुमति मांगी थी। इसके लिए कोर्ट में आवेदन भी दिया गया था। हालांकि इस आवेदन पर सुनवाई अभी बाकी थी कि सरकार ने अचानक इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच सीआईडी को सौंपने का फैसला कर लिया।
अब सीआईडी की विशेष टीम यह जांच करेगी कि वायरल वीडियो में दिखाए गए हथियार लाइसेंसी थे या अवैध। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि किस परिस्थिति में कानून को ताक पर रखकर हथियारों का प्रदर्शन किया गया।
ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा
30 मई को अग्रिम जमानत पर होगी सुनवाई
इस बीच गोपालगंज की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में 30 मई को अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर अहम सुनवाई होनी है। कानूनी जानकारों का मानना है कि जांच सीआईडी को सौंपे जाने के बाद कोर्ट की कार्यवाही पर भी इसका असर पड़ सकता है।