{"_id":"6a191e7d408f164a690a8027","slug":"goriyakothi-a-young-woman-climbed-a-mobile-tower-demanding-a-love-marriage-saran-news-c-1-1-noi1450-4334981-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
Bihar: सीवान के गोरेयाकोठी प्रखंड के बरहोगाकोठी गांव में प्रेम विवाह की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
टावर पर चढ़ी युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीवान जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड अंतर्गत बरहोगाकोठी गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
प्रेम प्रसंग को लेकर उठाया कदम
ग्रामीणों के अनुसार, युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन शादी को लेकर युवक के परिवार वाले तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर युवती शुक्रवार सुबह गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को टावर पर देख मचा हड़कंप
युवती को टावर पर चढ़ते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल जामो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया गया।
Trending Videos
काफी मशक्कत के बाद नीचे उतरी युवती
काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद युवती टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। घटना के दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ लगी रही। ग्रामीण लगातार युवती से नीचे उतरने की अपील करते रहे।
समय रहते टला बड़ा हादसा
पुलिस अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते युवती को नहीं समझाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
युवक के परिजन घर छोड़कर फरार
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद युवक के परिजन घर बंद कर फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। युवती को थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: खेत जाने निकली थीं किशोरियां, मां के सामने गंडक नदी में समा गईं तीन बेटियां, NDRF-SDRF का रेस्क्यू जार
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला केवल प्रेम प्रसंग का है या इसके पीछे कोई और वजह भी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का शांतिपूर्ण समाधान कराने की मांग की है।