{"_id":"6a158a9ab9cfb2f9800a89cb","slug":"video-nhm-director-inspects-hospital-and-chc-in-jhajjar-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में एनएचएम निदेशक ने किया अस्पताल, सीएचसी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में एनएचएम निदेशक ने किया अस्पताल, सीएचसी का निरीक्षण
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (प्रशासिनक) के निदेशक डॉ. जितेंद्र ने मंगलवार को सिविल अस्पताल झज्जर, सिलानी, बेरी, डीघल, छुछकवास स्थित सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निदेशक ने अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने तथा समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीघल अस्पताल में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर निदेशक ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत सफाई व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी। साथ ही अस्पताल परिसर, वार्डों तथा शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बेरी और छुछकवास अस्पतालों में भी विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की गई। निदेशक ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।