{"_id":"6a15328ec2f8397dc209d439","slug":"video-congress-stages-protest-against-rape-of-student-from-mahoba-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महोबा की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते बेटियां सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की है। कांग्रेस की जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर महोबा में हुई घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह खत्म हो चुका है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महोबा की घटना सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल रही है। यदि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पढ़कर सुनाया। कांग्रेस नेताओं ने एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, अनुभव मेहरोत्रा, नजाकत अंसारी, जाफरी साहब, मुशाहिद चौधरी, महफूज अली (राजा), नदीम कादरी, अफसर खान, जुबैर कुरैशी, अरहम, इफ्तेखार, तबस्सुम खान, नर्गिस आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।