{"_id":"6a153802cfd86856a90545f6","slug":"video-satapara-ma-chhapapara-sahata-gara-pakaka-thavara-malb-ma-thabkara-sasara-ka-mata-bha-ghayal-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में छप्पर सहित गिरी पक्की दीवार, मलबे में दबकर ससुर की मौत, बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में छप्पर सहित गिरी पक्की दीवार, मलबे में दबकर ससुर की मौत, बहू घायल
यूपी के सीतापुर में सोमवार रात आई तेज आंधी से छप्पर सहित पक्की दीवार गिर गई। इससे छप्पर के नीचे सो रहे वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई। ससुर को निकालते समय बहू घायल हो गए। उसे सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना सदरपुर क्षेत्र के रंडा मजरे लच्छीपुर गांव की गांव की है। गांव में सोमवार की रात भोजन करने के पश्चात मूलचंद्र (65) पुत्र नंदा अपने घर में पक्की दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो गये। अचानक आई आंधी पानी से छप्पर सहित पक्की दीवार गिर गई। इसमें दबकर मूलचंद्र की मौके पर मौत हो गई। बहू सुमन को पता चला तो उसने ससुर को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस पर वह भी घायल हो गई।
सूचना पर नायब तहसीलदार महमूदाबाद राकेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष सदरपुर मुकेश वर्मा व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि दीवार व छप्पर के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।