{"_id":"6a1535314c08dc582d0ac626","slug":"video-delegation-to-meet-cm-demanding-compensation-karanprayag-chamoli-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को लेकर सीएम से मिलेगा शिष्टमंडल, एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग को लेकर सीएम से मिलेगा शिष्टमंडल, एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित
Renu Saklani
Updated Tue, 26 May 2026 11:22 AM IST
Link Copied
मुआवजे की मांग के लिए धरने पर बैठे प्रभावितों ने विधायक के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया। विधायक ने कहा कि जल्द प्रभावित परिवारों के एक प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट कराई जाएगी ताकि जल्द प्रभावितों की मुआवजे की मांग पूरी हो सके। प्रभावितों ने कहा कि एक सप्ताह में ट्रीटमेंट कार्य शुरू होगा लेकिन मुआवजे की कार्रवाई जल्द नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को सुबह 10 बजे विधायक अनिल नौटियाल और उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल मंडी परिसर में धरना दे रहे प्रभावित लोगों को बीच पहुंचे। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को लेकर गंभीर है लेकिन पहले ट्रीटमेंट कार्य भी जरूरी है ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की ओर से बनाए गए सहमतिपत्र को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भी वार्ता करवाई जाएगी जिससे जल्द प्रभावितों की मुआवजे की मांग पूरी हो सके। सभासद कमला रतूड़ी ने बताया कि विधायक के आश्वासन पर धरना स्थगित किया जा रहा है। यदि मुआवजे की मांग समाप्त होती है। तो ट्रीटमेंट का कार्य शुरू होने दिया जाएगा। प्रभावित सुधीर नेगी ने कहा कि बहुगुणा नगर की भांति सुभाषनगर में भी ट्रीटमेंट का कार्य शुरू किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।