सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There should be no issues with water and electricity supply in villages and cities: Anil Rajbhar

गांव और शहर में पानी-बिजली की आपूर्ति की समस्या न हो : अनिल राजभर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
There should be no issues with water and electricity supply in villages and cities: Anil Rajbhar
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जलकल, जल निगम और विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ सोमवार को सर्किट हाउस में बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस भीषण गर्मी में जिले में किसी भी दशा में पेयजल और बिजली की समस्या नहीं होनी चाहिए। गांवों और शहरों के सभी सरकारी हैंडपंपप सही होने चाहिए। क्षेत्रीय अभियंता व कर्मचारी इस पर पैनी नजर रखें कि अगर कोई भी हैंडपंप खराब है जो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए।
Trending Videos

मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत लगे सभी नलकूप हर हाल में संचालित हों। क्षेत्रीय अभियंता व कर्मचारी ये सुनिश्चित कर लें कि कहीं भी पेयजलापूर्ति की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त न हो और यदि कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त मिले तो उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। उन्होंने विद्युत निगम के अभियंताओं को निर्देश दिए कि बिना वजह विद्युत कटौती किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। खराब एवं जले ट्रांसफार्मर की सूचना मिलते ही उसे तत्काल बदला जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कहीं भी बिजली के फॉल्ट की शिकायत मिले तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसी स्थिति में पेयजल व विद्युत आपूर्ति प्रत्येक दशा में सामान्य होना चाहिए। विभागीय अधिकारी एवं अभियंता विशेष रूप से सतर्क एवं सजग रहें। उन्होंने जलकल, जल निगम एवं विद्युत निगम में कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन को 24 घंटे क्रियाशील रखे जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed