सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Congress Leaders Outraged Vow to Release Report Card of Crimes Committed by BJP Ministers and MLA

UP: कांग्रेसी भड़के, कहा- BJP के मंत्रियों और विधायकों के अपराध का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे; चिपकाएंगे पोस्टर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 29 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

UP Politics: वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने भाजपा पर अजय राय को राजनीतिक रूप से बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीबों और जनता की आवाज उठाने पर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए। कांग्रेस भाजपा नेताओं के आपराधिक मामलों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी। प्रेसवार्ता में राजेश्वर पटेल, राघवेंद्र चौबे और सतनाम सिंह भी मौजूद रहे।

Congress Leaders Outraged Vow to Release Report Card of Crimes Committed by BJP Ministers and MLA
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। अजय राय के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से अजय राय पर जितने भी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, वे गरीबों, किसानों और आम जनता की आवाज उठाने का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

Trending Videos


संजीव सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का रिपोर्ट कार्ड कांग्रेस सार्वजनिक करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्रियों और विधायकों के अपराधों से जनता को अवगत कराने के लिए चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि महोबा में एक बालिका के साथ 14 दिनों तक हुए दुष्कर्म की घटना को दबाने और बढ़ती महंगाई से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा अजय राय को निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई जनरेटेड वीडियो के आधार पर अजय राय को अपराधी साबित करने की कोशिश की जा रही है। वहीं भाजपा के कई मंत्री और नेता लगातार प्रेसवार्ता कर केवल अजय राय पर हमला बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बिजली कटौती, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय विपक्षी नेताओं को घेरने में लगी हुई है। संजीव सिंह ने दावा किया कि अजय राय पर कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जरूरतमंदों को खाद्यान्न बांटने पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा जो भी राजनीतिक कार्रवाई करेगी, उसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, उपाध्यक्ष सतनाम सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed