UP: पुलिस को दो फॉर्च्यूनर गाड़ी से मिले करोड़ों रुपये, जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम; इनसे हुई पूछताछ
Mirzapur News: चील्ह पुलिस को एक फॉर्च्यूनर वाहन से रुपये से भरा बैग मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बरामद नकदी की गणना नगर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराह पर बृहस्पतिवार की रात को दो फॉर्च्यूनर गाड़ी से पुलिस ने बैग में भरा करोड़ो रुपये बरामद किया। एक गाड़ी में रुपये और दूसरी गाड़ी में लोग बैठे थे। सभी को थाने लगाया गया। शुक्रवार की सुबह नगर मजिस्ट्रेट की निगरानी में नोटो की गिनती की गई। आयकर विभाग की टीम भी जांच करने पहुंची। नोटो की गिनती पूरी होने के बाद आयकर विभाग की टीम ने गाड़ी मालिक व्यापारियों से बरामद नोट के बारे में पूछताछ किया। उनसे नोटों स्रोत और साक्ष्य की जानकारी देने को कहा।
थानाध्यक्ष चील्ह रविंद्र भूषण मौर्य को सूचना मिली की दो फॉर्च्यूनर वाहन वाराणसी से मिर्जापुर के लिए जा रही है। जिसमें करोड़ों रुपये अवैध रुप से ले जाया जा रहा है। जानकारी पर थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य चील्ह तिराहे पर पुलिस फोर्स के साथ दोनों फॉर्च्यूनर को रोका।
थाना प्रभारी ने डिग्गी को खोलकर देखा उसमें बैग में रुपये रखे थे। डिग्ग बंद कर दोनों फॉर्च्यूनर वाहन को थाने ले गए। एक गाड़ी में तीन बैग में रुपये और दूसरी गाड़ी में चार लोग बैठे थे। शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष की सूचना पर आयकर अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार चील्ह थाना पर पहुंचे।
पहुंची पुलिस टीम
इंडियन बैंक के कर्मचारी के मदद से रुपये गिनने वाली मशीन से गिनती शुरु की। गिनती के बाद नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने बताया कि चील्ह पुलिस चेकिंग करते हुए दो फॉर्च्यूनर वाहन को हिरासत में लिया। जिसमें से रुपये बरामद हुए। जिनकी संख्या नहीं बताइ जा सकती। फॉर्च्यूनर में भारत सिंह निवासी सीधी मध्य प्रदेश व अभिनित बंसल निवासी बाजीराव कटरा थे। दोनों व्यापारी है। दोनों अपने व्यापार का पैसा बता रहे हैं।
आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। तीन दिन के अंदर आयकर के अधिकारी के द्वारा जांच रिपोर्ट देने के बाद जैसा निर्देश करेंगे। विधिक कार्रवाई किया जाएगा। बरामद रुपये को पुलिस ने सीज कर दिया है। वाहन और रुपया पुलिस के अभिरक्षा में रखा हुआ है।
पुलिस की जांच में फॉर्च्यूनर गाड़ी से रुपये बरामद हुआ है। आयकर विभाग को सूचना दिया गया। आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। उनकी जांच में जो आएगा। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक