सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   167 objections to adjustment of teachers, most to jobs near home

Varanasi News: शिक्षकों के समायोजन के लिए 167 आपत्तियां, सबसे अधिक घर के पास नौकरी करने की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
167 objections to adjustment of teachers, most to jobs near home
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 75 विद्यालयों के 140 शिक्षकों का समायोजन दिसंबर 2025 में किया गया था। इन शिक्षकों ने समायोजन को लेकर आपत्ति जताई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कुल 167 आपत्तियां आई हैं। इनके निस्तारण के बाद ही अब समायोजन हो सकेगा। इनमें सबसे अधिक घर के पास नौकरी करने के लिए आपत्ति जताई है।
Trending Videos

बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि नगरीय सीमा के विस्तारीकरण के बाद विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए उनका समायोजन करने का शासन ने आदेश दिया था। जिले में 73 विद्यालयों के 559 शिक्षकों का समायोजन होना था। इसके लिए इन शिक्षकों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनाती को लेकर विकल्प दिसंबर में ही मांगा गया था। इसमें 556 शिक्षकों ने शहर में तैनाती का विकल्प चुना था। वहीं, तीन शिक्षकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में तैनाती का विकल्प चुना। विकल्प मिलने के बाद वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को चिह्नित किया गया। इनका चयन अंग्रेजी के अल्फाबेट के आधार पर हुआ। इसके बाद नगर के 75 विद्यालयों में 140 शिक्षकों को बंद, एकल और छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में तैनाती दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र में भेजे गए। बीते 30 दिसंबर को इन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। समायोजन के बाद जिले में एक भी विद्यालय ऐसा नहीं है जहां दो से कम शिक्षक हों। पूर्व में किए गए समायोजन के बाद बंद विद्यालयों में 5, एकल शिक्षक विद्यालयों में 27 और छात्र संख्या के मानक के अनुरूप कम शिक्षक संख्या वाले 43 विद्यालयों में इन शिक्षकों को तैनाती दी गई थी। हालांकि इस तैनाती पर कई शिक्षकों ने आपत्ति जताई है। इनमें सबसे अधिक आपत्ति दूर तैनाती को लेकर शिक्षकों ने की है। शिक्षकों को 3 दिन में अपने विद्यालय में जॉइन करना है। बीएससए ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जिन शिक्षकों का समायोजन शहरी संवर्ग में किया जाएगा उनकी वरिष्ठता शहरी संवर्ग में सबसे नीचे मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed