{"_id":"6a343f8c01629190890d016a","slug":"the-family-refused-to-perform-the-last-rites-and-insisted-on-the-arrest-of-the-murderers-but-later-agreed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159965-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अंतिम संस्कार से इन्कार, हत्यारोपियों पर की गिरफ्तारी पर अड़ा रहा परिवार, बाद में माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अंतिम संस्कार से इन्कार, हत्यारोपियों पर की गिरफ्तारी पर अड़ा रहा परिवार, बाद में माने
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
मोहाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हा शुमाली के टोला पिपरहवा में मृतक के घर पर लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ककरहवा । नेपाल सीमा से सटे मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा शुमाली के टोला पिपरहवा में हुई मुकेश की हत्या के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। लाश पोस्टमार्टम के बाद रात में ही घर पहुंच गई थी लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग पर अड़े परिवार को काफी समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद उन्होंने अंतिम संस्कार किया। एसएसबी के डाग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा शुमाली के टोला पिपरहवा गांव निवासी मुकेश (23) पुत्र रामदेव की मंगलवार रात छत पर सोते समय गला काटकर हत्या कर दी गई थी। सुबह वह मृत हाल में पाया गया। पास में खून पसरा हुआ था और सिर और धड़ के बीच केवल चमड़ी ही बची थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाया। बुधवार रात लाश तो गांव में पहुंच गई। पिता रामदेव भी बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई से घर पहुंच गए थे लेकिन मृतक के पिता ने शव का दाह संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पिता रामदेव का आरोप था कि पुलिस मामले में काफी हीला-हवाली कर रही है। जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा।
घरवालों के इस निर्णय से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान मुकामी पुलिस लगातार बड़े अधिकारियों के संपर्क में रही। गांव वालों और स्थानीय पुलिस के लगातार प्रयास के बाद मृतक के घर वाले शव का दाह संस्कार करने को राजी हुए। बाद में सदर विधायक श्याम धनी राही भी मृतक के घर पहुंचकर वारदात में शामिल अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। सदर विधायक दाह संस्कार के समय आजमा घाट पर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
एक किलोमीटर डॉग स्क्वाड ने तलाशे सुबूत
मुकेश हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए बृहस्पतिवार को फिर अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। साथ में एसएसबी का डाग स्क्वॉड भी था। नामजद आरोपी के अलावा भी पुलिस अन्य एंगल से हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। वहीं, कड़ी से कड़ी को जोड़कर संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि आरोप और हत्या के पीछे की कारण कितना ठोस है। साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने के बाद किसी दूसरे व्यक्ति ने फायदा उठाकर उसे रास्ते से हटाया और इन लोगों को फंसा दिया।
वारदात के दूसरे दिन एसएसबी और पुलिस ने बृहस्पतिवार को खोजी कुत्ते के साथ आकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद भी पुलिस कोअब तक सफलता नहीं मिल पाई है। खोजी कुत्ता घट स्थल से पांच मिनट बाद भौंकते हुए तेजी से घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर दक्षिण दुबौलिया गांव के सिवान में स्थित बाग और एक पोखरे के पास जा कर रुक गया। खोजी कुत्ते के इशारे को देखते हुई मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और गांव के लोगों ने बाग और तालाब के चारों तरफ घूम-घूम कर खोजबीन की लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बाद में गांव वालों ने बताया कि मृतक मुकेश घटना की पूर्व संध्या पर तालाब के पास गया था। मोहाना पुलिस मामले से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर सबूत जुटाने में लगी है।
-- -
मामले से जुड़ने वाले संदिग्धों से पूछताछ
मुकेश हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस मामले से जुड़े हर संदिग्धाें पर नजर रखे हुए है। मुकेश को जानने वाले और आरोपियों के संपर्क में रहने वाले कुछ लोगों से पुलिस पूछताछ भी की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि मामले से जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ कर सबूत जुटाने में लगी है। इसी में नामजद आरोपियों के अलावा भी पुलिस अन्य एंगल से हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है, जिससे जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश हो सके।