{"_id":"6a343fec89cda1a4cc0b60c7","slug":"number-of-patients-with-fever-and-viral-infections-has-increased-at-hospitals-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159962-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अस्पतालों पर बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अस्पतालों पर बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम का उतार-चढ़ाव सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इससे बुखार और जुकाम के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज और सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों में समस्या लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्ग और छोटे बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। वह न सिर्फ बुखार दर्द से पीड़ित हो रहे हैं बल्कि उल्टी और दस्त के शिकार हो रहे हैं।
पिछले कई एक माह से मौसम का उठा पटक और तापमान 44 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है। सुबह आठ बजे से ही कड़ी धूप लोगों को झुलसा दे रही है, इसलिए लोग मौसम से जुड़ी बीमारी की जद में आ रहे हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में फिजिशियन और मेडिसिन विभाग के अलावा इमरजेंसी में जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी में 40 से 50 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें दवा देने के साथ ही मरीजों को बचाव के संबंध में जानकारी दी जा रही है। मौसम को देखते हुए लगातार पानी पीते रहने के लिए कहा जा रहा है। डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि तापमान में वृद्धि के कारण यह समस्या बढ़ी है। अभी मौसम सामान्य होने तक लोगों को बचाव की जरूरत है। तभी इससे बचा जा सकता है।
वहीं, शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जानकारी ली गई तो ओपीडी करीब 200 के करीब रहता है। इसमें 30-50 मरीज बुखार, सिरदर्द सहित कई प्रकार की समस्या से पीड़ित पाए जा रहे हैं, जिन्हें दवा देने के साथ ही ओआरएस पाउडर दिया जा रहा है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली की बात करें तो यहां पता चला कि 250 से 300 मरीज रहे हैं। इसमें सबसे अधिक मौसम की बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें उल्टी दस्त, बुखार, डायरिया, सिरदर्द आदि के मरीज आ रहे हैं। कमोबेश यही हाल अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके चौरसिया ने बताया कि गर्मी को देखते हुए अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पानी की व्यवस्था की गई है।