सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young woman climbs tower, insisting on marrying her lover.

Siddharthnagar News: प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ गई युवती

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Young woman climbs tower, insisting on marrying her lover.
इटवा थाना क्षेत्र में टावर पर चढ़ी युवती।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रेम प्रसंग में उपजे विवाद ने बृहस्पतिवार की शाम जिले में हाई-वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया। एक युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल के टावर पर चढ़ गई। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कई घंटों तक चले तनावपूर्ण घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं। आखिरकार अधिकारियों, परिजनों और ग्रामीणों के काफी समझाने के बाद युवती नीचे उतर आई, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती का अपने ही क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी और 19 जून को उसकी बरात आनी थी। इससे आहत युवती शाम करीब छह बजे नहर किनारे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़कर वह लगातार अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग करती रही।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक युवती से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। परिजन और स्थानीय लोग भी उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाते रहे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी।
करीब कई घंटों की मशक्कत और लगातार समझाने के बाद युवती प्रशासन के आश्वासन पर टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लिया और आवश्यक पूछताछ की।
शाहपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed