सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   One killed, two injured in tractor-trolley collision

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in tractor-trolley collision
विज्ञापन
-हरिहरपुर-महुली मार्ग पर टिकुई कोल बाबू गांव के पास हुआ हादसा


महुली। हरिहरपुर-महुली मार्ग पर रविवार शाम को टिकुई कोल बाबू गांव के मोड़ के निकट ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राॅली तेज गति से बाइक सवारों को टक्कर मारता हुआ भाग गया। सूचना पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक दुर्घटना में शामिल वाहन का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के अब्दुल सत्तार का बीस साल का बेटा हसनैन रजा रविवार शाम घर से गांव के शादाब (18) पुत्र नजरुल हाफिज एवं दानिश (18) पुत्र मोहम्मद अय्यूब के साथ बाइक से महुली आ रहा था। महुली-हरिहरपुर मार्ग पर ग्राम टिकुई कोल बाबू गांव मोड़ से आगे एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्हें आनन-फानन में लोगों ने उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान हसनैन रजा की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल शादाब और दानिश का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राॅली तीव्र गति से आ रही थी। बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए चालक वाहन लेकर भाग गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed