{"_id":"6a14b0779910dfd19309c490","slug":"increased-demand-of-3405-million-units-substations-gasping-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151119-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 3.405 मिलियन यूनिट की बढ़ी मांग, हांफ रहे उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 3.405 मिलियन यूनिट की बढ़ी मांग, हांफ रहे उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-दुकान-घरों में एसी की भरमार, गर्मी में ओवरलोड से कट रही बिजली
- मौसम की बढ़ती तपिश भी बढ़ा रही दुश्वारी
संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली की मांग भी बढ़ गई है, जिससे विद्युत उपकेंद्र हांफ रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्थिति यह है कि पिछले वर्ष अप्रैल में 44.077 मिलियन यूनिट की खपत हुई थी, जबकि इस वर्ष 47.482 मिलियन यूनिट की खपत हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 3.405 मिलियन यूनिट अधिक है।
बिजली खपत की मई में डिमांड और बढ़ी है, हालांकि अभी इसका डाटा बिजली निगम के पास नहीं है। इधर बिजली की जरूरत बढ़ने से लोड बढ़ गया है और ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ ही दुकानदारों को परेशान होना पड़ रहा है।
मौसम की तपिश सोमवार को भी बनी रही। पारा 41 डिग्री सेल्सियस बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्म हवाएं चल रही हैं। इससे लोग बेहाल हैं। इस बीच बिजली की कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि गर्मी में लोड बढ़ रहा है, जिससे ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
वैसे भी शहर में करीब पांच हजार से अधिक घरों व दुकानों में एसी चलती है। इससे आसपास के घरों में लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। जहां तब विद्युत व्यवस्था में सुधार की बात है तो अभी तक मैलानी में बने नए विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई शुरू नहीं हुई है। लोगों को उम्मीद थी कि नए विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई शुरू होने पर राहत मिलेगी, लेकिन इसके लिए अभी इंतजार बढ़ गया है।
शहर के मेंहदावल बाईपास निवासी प्रेमचंद्र, रमेश आदि ने बताया कि बिजली की ट्रिपिंग के कारण काफी परेशानी हो रही है। बार-बार बिजली कट रही है।
रात्रि की कटौती उपभोक्ताओं पर पड़ रही भारी
धर्मसिंहवा। रात में बिजली आपूर्ति की स्थिति बदतर बनी हुई है। हालांकि दिन में आपूर्ति में थोड़ा सुधार हुआ है। रात की बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रात में छतों पर टहलते हुए बितानी पड़ रही है।
रात में रोस्टर के चलते भयंकर कटौती के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। जिनके घरों में इनवर्टर की सुविधा उपलब्ध है उन लोगों तो कुछ राहत है, लेकिन मध्यम वर्गीय परिवार व अन्य लोगों को रात भर बिजली कटौती सोने नहीं दे रही है। बिजली कटौती के कारण लोगों को रात में छतों पर टहलते हुए देखा जा रहा सकता है।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के हरिश्चंद्र, राजेश कुमार, गोपाल अग्रहरि, वीरेंद्र, सनाउल्लाह खान, मोहम्मद हुसैन सहित तमाम लोगों ने बताया कि रात में हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि रात भर टहलकर गुजारना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। शासन ने शहर में 24 घंटे और देहात में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम

Trending Videos