{"_id":"6a14b9e32f32bc0cde022b05","slug":"surya-nagar-saw-a-12-hour-power-outage-leaving-residents-thirsty-for-water-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-910561-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सूर्यनगर में 12 घंटे बिजली गुल, पानी को भी तरस गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सूर्यनगर में 12 घंटे बिजली गुल, पानी को भी तरस गए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। लाइनपार के सूर्यनगर इलाके में रविवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 11 बजे तक बिजली गुल रही। लगातार 12 घंटे सप्लाई ठप रहने से लोगों के घरों के इनवर्टर जवाब दे गए और पानी का संकट खड़ा हो गया। लोग रातभर गर्मी में जागने को मजबूर रहे, लेकिन विद्युत निगम को फॉल्ट तक की जानकारी नहीं हो सकी।
सूर्यनगर में करीब 12,000 लोग रहते हैं। लोगों का कहना है कि पूरी रात बिजली न आने से घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े रहे। पानी की भारी दिक्कत हो गई। लोगों ने बिजलीघर और अधिकारियों को फोन किए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुद्धि विहार में भी हालात लगातार खराब बने हुए हैं। सोमवार को क्षेत्र में कई बार पावर कट हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह 11 बजे के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे बिजली आई।
इस दौरान चार बार केवल 10-15 मिनट के लिए सप्लाई दी गई। लोगों का आरोप है कि ओवरलोडिंग के कारण रोजाना घंटों कटौती की जा रही है। रामपुर रोड की कॉलोनियों और कबीर नगर में भी बिजली संकट से लोग परेशान हैं। यहां दलपतपुर बिजलीघर से सप्लाई आने के कारण फॉल्ट होने पर घंटों तक बिजली बहाल नहीं हो पाती।
विज्ञापन
लोगों ने कॉलोनी को एकता विहार बिजलीघर से जोड़ने की मांग उठाई है। सहायक अभियंता संजय शर्मा का कहना है कि लंबी कटौती की कोई शिकायत नहीं मिली। संभव है कि किसी ट्रांसफार्मर पर फॉल्ट होने से सीमित क्षेत्र प्रभावित हुआ हो।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बुद्धि विहार में दूर नहीं हो रहा पानी का संकट
बुद्धि विहार में पानी का संकट खत्म नहीं हो रहा है। सेक्टर-12 में लोग दो दिन से पानी की सप्लाई न होने से परेशानी झेल रहे हैं। व्हाट्सएप मैसेज और फोन के जरिये स्थानीय पार्षद को समस्या बता चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। जवाब मिलता है कि पाइपलाइन ठीक की जा रही है। जबकि लोगों का कहना है कि रविवार और सोमवार को सुबह-शाम पानी नहीं आया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोगों की बात
हर गर्मी में यही हाल हो जाता है। घंटों बिजली गुल रहती है और कोई सुनने वाला नहीं होता। फॉल्ट ढूंढने में ही आधा दिन निकल जाता है। रातभर बच्चे और बुजुर्ग गर्मी में परेशान रहे, लेकिन विभाग के अधिकारी कई बार फोन तक नहीं उठाते।
- मोहसिन, कबीर नगर
दलपतपुर बिजलीघर से सप्लाई आने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत हमें झेलनी पड़ती है। जरा सा फॉल्ट होने पर कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है। अब लोगों का सब्र टूट रहा है। कॉलोनी को एकता विहार बिजलीघर से जोड़ा जाना चाहिए।
- यूसुफ, कबीर नगर
11 बजे बिजली गई तो रातभर उमस में परेशान रहे। 11 घंटे सप्लाई न होने से इनवर्टर भी ठप हो गए। बच्चों और बुजुर्गों का गर्मी में बुरा हाल रहा। मोटर नहीं चलने से पीने के पानी तक की समस्या हो गई।
- अंकित सिंह, सूर्यनगर
बुद्धि विहार में रोजाना कटौती अब आम बात हो गई है। दिनभर बिजली आती-जाती रहती है। कूलर और एसी शोपीस बन गए हैं। ऊपर से बार-बार ट्रिपिंग होने से इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने का डर भी बना रहता है।
- नेहा शर्मा, बुद्धि विहार
दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। सुबह-शाम लोग बाल्टी लेकर इंतजार करते रहते हैं। पार्षद और अधिकारियों को कई बार फोन कर चुके हैं, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता है कि पाइपलाइन ठीक की जा रही है।
- पूजा, बुद्धि विहार
भीषण गर्मी में बिजली और पानी दोनों की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रातभर जागना पड़ रहा है। बिजली निगम केवल ओवरलोडिंग का बहाना बनाता है, लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
- दीपक, सूर्य नगर
सूर्यनगर में करीब 12,000 लोग रहते हैं। लोगों का कहना है कि पूरी रात बिजली न आने से घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े रहे। पानी की भारी दिक्कत हो गई। लोगों ने बिजलीघर और अधिकारियों को फोन किए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुद्धि विहार में भी हालात लगातार खराब बने हुए हैं। सोमवार को क्षेत्र में कई बार पावर कट हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह 11 बजे के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे बिजली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान चार बार केवल 10-15 मिनट के लिए सप्लाई दी गई। लोगों का आरोप है कि ओवरलोडिंग के कारण रोजाना घंटों कटौती की जा रही है। रामपुर रोड की कॉलोनियों और कबीर नगर में भी बिजली संकट से लोग परेशान हैं। यहां दलपतपुर बिजलीघर से सप्लाई आने के कारण फॉल्ट होने पर घंटों तक बिजली बहाल नहीं हो पाती।
Trending Videos