{"_id":"6a14bb8b08e34985b60696f5","slug":"deputy-cms-orders-fly-in-the-air-not-planes-sub-centres-found-closed-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-910806-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्लेन नहीं हवा में उड़े डिप्टी सीएम के आदेश… बंद मिले उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्लेन नहीं हवा में उड़े डिप्टी सीएम के आदेश… बंद मिले उपकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के दाैरे पर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का प्लेन भले ही लखनऊ के लिए नहीं उड़ा हो लेकिन समय से उपकेंद्र खोलने के उनके आदेश दस घंटे में ही हवा में उड़ा दिए गए। जिले के आठ में से सात उपकेंद्र बंद मिले। जबकि रविवार को समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने उपकेंद्रों का समय खोलने के निर्देश दिए थे। इस आदेश का दूसरे दिन ही पालन होता नहीं दिखा। समय पहले ही उपकेंद्रों पर ताला लटका मिला।
मंडल के दो दिवसीय दौरे पर आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने रविवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उपकेंद्रों की स्थिति जानने के लिए स्योंडारा के पंचायत सचिव से फोन पर बात भी की थी। उन्होंने निर्देश दिया कि उपकेंद्र समय खोले जाएं। लेकिन दूसरे दिन सोमवार को ही उनके आदेश का पालन होता नहीं दिखा।
जिले के आठ उपकेंद्रों की पड़ताल की गई तो सात बंद मिले। इनमें बिलारी क्षेत्र का उपकेंद्र सहसपुर, शेरपुर, मूंढापांडे क्षेत्र का खवड़िया भूड़, विनबाला, कांठ क्षेत्र का उपकेंद्र मुख्तियारपुर नवादा, लदावली और ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गोपीवाला उपकेंद्र शामिल हैं। जबकि डिप्टी सीएम सोमवार को भी मंडल में थे। पड़ोसी जिले अमरोहा और संभल का दौरा करने के बाद शाम को लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
000
इन उपकेंद्रों के स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। उपकेंद्रों पर मौजूद न रहने का उचित कारण नहीं बता पाए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी का वेतन काटा जाएगा। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
दवा के लिए उपकेंद्र के खुलने का करते रहे इंतजार बिलारी। ब्लॉक के सहसपुर और शेरपुर गांव में सोमवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद मिले। दवाई लेने आए मरीजों को मायूस लौटना पड़ा। सहसपुर गांव में ब्लॉक कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य उपकेंद्र बना हुआ है। सहसपुर गांव निवासी उषा देवी ने बताया कि वह दो घंटे से उपकेंद्र खुलने की प्रतीक्षा में बैठी रहीं। लेकिन उपकेंद्र नहीं खुला। शेरपुर गांव में पंचायत सचिवालय परिसर में संचालित उपकेंद्र पर ताला लटका रहा। उपकेंद्र की पड़ोसी नगीना बेगम ने बताया कि यह उपकेंद्र अक्सर बंद रहता है। ग्राम पंचायत शेरपुर के प्रधान कुर्बान अली ने बताया कि सोमवार को उनके गांव का स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद रहा है। सीएचसी बिलारी के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि सहसपुर उपकेंद्र की एएनएम शमा शर्मा ने सहसपुर के दूसरे मोहल्लों में जाकर टीकाकरण कार्य किया। जबकि यहां की सीएचओ निशा मातृत्व अवकाश पर चल रही है। चिकित्साधीक्षक के अनुसार शेरपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र की सीएचओ अंजलि आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान में इसलिए उपकेंद्र पर नहीं आ पाई। 000 बंद मिला उपकेंद्र, बिना दवा लौटे मरीज मूंढापांडे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उपकेंद्र) खवड़िया भूड़ दोपहर 12:30 बजे बंद मिला। इस दौरान दवा लेने आई मीना ने बताया कि उन्हें चोट लग गई है। अस्पताल में दवा लेने आई थी। लेकिन बंद होने के कारण वह वापस लौट गई। पूर्व प्रधान शमसुद्दीन, जीशान, सद्दीक ने बताया कि केंद्र पर डॉक्टर रोज आते हैं। आज किसी काम से चले गए होंगे। 00 दोपहर में बंद मिला केंद्र, समय से पहले चले गए डॉक्टर मूंढापांडे। विनबाला उपकेंद्र दोपहर 1:28 बजे बंद मिला। फकीर चंद्र मोहम्मद आलम, जीशान गुलफाम का कहना कि डॉक्टर रोज आती हैं। आज क्यों बंद है। इसकी जानकारी नहीं है। नजारूल ने बताया कि दोपहर 12 बजे डॉक्टर केंद्र पर बैठे थे।
00
उपकेंद्र खुला मिला, 20 मरीजों का इलाज
मूंढापांडे। वरबाला खास में उपकेंद्र खुला मिला। वहां डॉ. रिचा वर्मा, आशा वर्कर के साथ बैठी थीं। उन्होंने बताया कि आज बुखार, खांसी, एलर्जी के 20 मरीजों को उपचार के बाद दवाई दी गई हैं। बेसिक दवाइयां उपलब्ध हैं।
00
दोपहर में ही लगा दिया ताला
कांठ। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सेहत दुरुस्त रखने के उद्देश्य से खोले गए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (उपस्वास्थ्य केंद्रों) पर सोमवार को निर्धारित समय से पहले ही ताले लटके मिले। कांठ के गांव मुख्तियारपुर नवादा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर दोपहर 1:10 बजे बंद था तो वहीं छजलैट के लदावली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भी 01:13 बजे ताला लटका हुआ था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के अंतर्गत पूरे क्षेत्र में यह 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। जबकि उपकेंद्रों के खुलने का समय सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक है। ग्रामीणों के मुताबिक उपकेंद्रों को समय से पूर्व ही इन्हें बंद कर दिया जाता है।
00 गोपीवाला में लटका मिला ताला
ठाकुरद्वारा। सोमवार को गांव गोपीवाला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उपकेंद्र) पर ताला लटका मिला। सूचना बोर्ड पर लिखा था कि आज वह बहादुरनगर में हैं। इसलिए किसी काम के लिए गांव की आशा वर्कर से संपर्क करें। यहां पर एएनएम मिथिलेश भी नहीं मिलीं। सीएचओ रितिका सक्सेना ने बताया कि वह गांव बहादुरनगर में कार्यक्रम में गई हैं। गांव के हरि सिंह का कहना है कि पुराना उप स्वास्थ्य केंद्र खंडहर हो जाने के कारण कई साल से बंद है। इसका कोई लाभ जनता को नहीं मिल रहा है।

Trending Videos