कुंदरकी। सोमवार को भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष ऋषव सांगवान के नेतृत्व में किसानों ने विद्युत समस्या को लेकर नानपुर बिजलीघर पर धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीओ मझोला सर्वेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और किसान नेताओं से वार्ता की। किसान नेताओं ने आश्वासन मिलने पर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों के निजी नलकूपों को शासन से निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 10 घंटे बिजली सुचारू रूप से देने, ग्रामीण इलाके को रात में कटौती मुक्त और शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति देने, जंगल में चोरों द्धारा में रात में किसानों के निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मरों को क्षति पहुंचाई जा रही जिसको रोकने के लिए रात में एक फेस में विद्युत आपूर्ति छोड़ी जाए, जब स्मार्ट मीटर लगाने पर सरकार की पूर्ण रूप से रोक लगा दी तो विद्युत विभाग द्वारा किसी भी उपभोक्ता के स्मार्ट मीटर नहीं लगाने का सख्ती से अनुपालन किया जाए और विद्युत जर्जर तारों और पोलों को तत्काल बदलवाया जाए। धरना प्रदर्शन में भाकियू नेता भयराज सिंह, शिवम राठी, युवा जिलाध्यक्ष ऋषव चौधरी, रागीब चौधरी, साजिद खान बबलू, रियाज मलिक, फहीम मलिक, आसिम मालिक, फिरोज खान, अमित चौधरी, अर्जुन चौधरी, योगेश चौधरी, पप्पू चौधरी, अवधेश सिंह, अनुज चौधरी, शमशाद मलिक, निमित चौधरी आदि किसान रहे।