सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A businessman was duped of Rs 26.50 lakh in the name of a Judio franchise.

Moradabad News: जूडियो की फ्रेंचाइजी के नाम पर व्यापारी से 26.50 लाख ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 26.50 lakh in the name of a Judio franchise.
विज्ञापन
मुरादाबाद। जुडियो कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यापारी से 26.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यापारी ने कंपनी से संपर्क करने के लिए गूगल से नंबर और वेबसाइट सर्च की थी। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा ली है।

कुंदरकी के मोहल्ला शाहदात पश्चिमी निवासी मो. अरशिल ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता अरशद अली की आरटीओ ऑफिस के पास लिमरा हैंडीक्राफ्ट नाम से कंपनी है। मो. अरशिल का पेंट्स का व्यापार है। अरशिल ने बताया कि उन्होंने आरटीओ ऑफिस के पास एक बिल्डिंग का निर्माण कराया है। जिसमें वह जुडियो की फ्रेंचाइजी लेना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो. अरशिल ने गूगल से कंपनी का नंबर और वेबसाइट सर्च की थी। गूगल पर उन्हें कंपनी के नाम की एक वेबसाइट दिखी। जिस पर क्लिक करने पर एक फॉर्म खुल गया। मो. अरशिल ने मांगी गई जानकारी फॉर्म में भर दी। करीब 25 दिन बाद मेल के जरिये मो. अरशिल को बताया गया कि उनकी फ्रेंचाइजी स्वीकृत हो गई है। इस पर कुछ मोबाइल नंबर भी दिए गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

मो. अरशिल ने संपर्क किया तो आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों में 26 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। इसके बाद पीड़ित ने कॉल की लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया। मो. अरशिल ने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल की तो पता चला कि कंपनी फ्रेंचाइजी देने के लिए कोई रकम जमा नहीं कराती है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर थाने की टीम मामले की जांच कर पीड़ित की रकम वापस कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed