सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People Refuse to Divulge Addresses and Mobile Numbers; Enumerators Frustrated

Mathura News: लोग नहीं बता रहे पता-मोबाइल नंबर, प्रगणक परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
People Refuse to Divulge Addresses and Mobile Numbers; Enumerators Frustrated
विज्ञापन
मथुरा। शहर और ग्रामीण इलाकों में चल रहे राष्ट्रीय जनगणना के पहले चरण के मकान गणना कार्य में प्रगणकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी चुनौती लोगों का असहयोग है। कई लोग घर का पता, मोबाइल नंबर और पड़ोसियों की जानकारी देने से कतरा रहे हैं। कुछ लोग दिन में घर पर नहीं मिल रहे हैं। मकानों पर नंबर न होने और कई गलियों को ढूंढना मुश्किल हो गया है। नई कॉलोनियों में घरों की पहचान करने में प्रगणकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कारोबार और परिवार की जानकारी देने में भी लोगों में हिचक दिख रही है। गलत जानकारी से रिकॉर्ड बनाने में दिक्कत आ रही है। प्रगणकों का कहना है कि आईडी कार्ड न मिलने से भी परेशानी हो रही है। लोग कई सवाल करते हैं, लेकिन जानकारी नहीं देते।
Trending Videos


सुपरवाइजर हेमलता ने बताया कि एरिया को लेकर समस्या आई थी, लेकिन अब नगर निगम के सहयोग से समाधान करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि होली गेट से लेकर चौबिया पाड़ा तक बंदरों की समस्या है, हर समय बंदरों के हमले का डर है। प्रगणक सविता चतुर्वेदी ने बताया कि जो नक्शा मिला था वो दिए गए स्थान से मेल नहीं खा रहा था। जिससे परेशानी उठानी पड़ी। प्रगणक देवेश कुमार ने बताया कि एरिया नया दे दिया है, जिसकी वजह से समस्या हो रही है। प्रगणक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि लोग फोन नंबर नहीं बता रहे हैं कुछ लोग अपनी जानकारी भी नहीं दे रहे हैं। गांव थाना अमर सिंह में मकान पर नंबर डालने पर भी पूछताछ कर रहे हैं। हमें आई कार्ड नहीं मिला है जिससे लोगों को अपनी पहचान बताने में भी हमें दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

डेटा फीडिंग में लापरवाही पर 522 गणना कर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी
एडीएम एफआर डॉ. पंकज वर्मा ने लापरवाही बरतने वाले 522 गणना कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। उन्होंने साफ कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम एफआर डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि जिलेभर में कुल 242 गणना कर्मियों ने अपना काम समय से पूरा कर लिया है, लेकिन 522 कर्मियों ने अभी तक ऑनलाइन डेटा फीड नहीं किया है। इस कछुआ गति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन ने सभी को तत्काल डेटा दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया है। आदेश का पालन न होने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय व विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed