सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   On Dussehra, devotees took a holy dip of faith in the Yamuna.

Mathura News: दशहरा पर भक्तों ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
On Dussehra, devotees took a holy dip of faith in the Yamuna.
गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करते श्रद्वालु। 
विज्ञापन
वृंदावन। अधिक मास में सेामवार को गंगा दशहरा पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने यमुना पूजन कर आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर यमुना मैया की जय-जयकार होती रही। श्रद्धालुओं ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के सप्तदेवालयों में आराध्य के दर्शन किए और पंचकोसी परिक्रमा लगाई।
Trending Videos

सोमवार सुबह से ही केसी घाट, चीरघाट, जुगलघाट एवं विहार घाट पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता रहा। यमुना स्नान के बाद भक्तजन मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद भीषण गर्मी में राधे-राधे के जाप के साथ नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। निगम की टीम भी सफाई को लेकर मुस्तैद रही। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पुलिसबल तैनात रहा। समाज सेवियों ने जगह-जगह प्याऊ लगाईं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पुरुषोत्तम मास में अन्य मंदिरों की तरह वर्ष भर के त्योहार नहीं मनाए जाते हैं। मंदिर में गंगा दशहरा जून में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed