सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No Relief from Power Cuts and Low Voltage

Mathura News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज से नहीं मिल रही निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
No Relief from Power Cuts and Low Voltage
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी के बीच शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन और रात में बार-बार बिजली जाने तथा पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

रविवार की रात को होलीगेट, विश्राम घाट, स्वामी घाट, विकास बाजार, भैंस बहोरा, महाविद्या कॉलोनी, गोविंद नगर, डीगगेट, भरतपुर गेट, नई बस्ती, झींगुरपुरा, बहादुरपुरा, डेंपियर नगर, कृष्णा नगर, कदंब बिहार, बाद, कोयला, अलीपुर, दामोदरपुरा, औरंगाबाद, नरसीपुरम, औकारेश्वर, जयगुरुदेव, एटीवी के पीछे, मसानी समेत अन्य क्षेत्रों में कम वोल्टेज के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट और गहरा गया है। कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है जबकि सप्लाई आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रात के समय बिजली कटौती से सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उमस और गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत खराब हो रही है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं
विज्ञापन
Trending Videos

विद्युत के कंट्रोल रूम और अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फोन करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। कई बार कॉल रिसीव नहीं की जाती, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। लोगों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, फॉल्ट की तत्काल मरम्मत करने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed