सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nautapa Intensifies Heat; Gusty Winds and Rain Forecast

Mathura News: नौतपा ने बढ़ाई तपिश, आंधी-बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nautapa Intensifies Heat; Gusty Winds and Rain Forecast
एक नल पर पानी पीने का प्रयास करता पक्षी 
विज्ञापन
मथुरा। नौतपा का दौर सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन 24 घंटे में पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया है। लू के थपेड़ों से लोगों के साथ-साथ जीव जंतु भी बेहाल हैं। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी कर हल्की बारिश और आंधी के आसार जताए हैं।
Trending Videos

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दोपहर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को बढ़ोतरी के साथ यह 29.5 डिग्री दर्ज किया गया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह सूरज निकलते ही धूप की तीव्रता इतनी अधिक रही है कि दोपहर होने तक सड़कें सूनी नजर आने लगीं। गरम हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है। गर्मी का आलम यह है कि दिन ही नहीं रातें भी झुलसाने लगी हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। विशेषकर दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच की धूप असहनीय हो रही है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर हल्की बारिश के साथ 40-60 किमी घंटा की गति से आंधी आने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed