{"_id":"6a14b448a9ff1876aa0b7524","slug":"high-alert-for-bakrid-surveillance-via-drone-cameras-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106574-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बकरीद पर हाई अलर्ट, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बकरीद पर हाई अलर्ट, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोसीकलां। बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को पीस कमेटी बैठक का आयोजन आर्य समाज धर्मशाला में किया गया। बैठकों में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर प्रशासन के साथ पर्वों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। नमाज केवल निर्धारित ईदगाह, मस्जिदों और नामित स्थलों पर ही अदा की जाए। सार्वजनिक सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। कुर्बानी की प्रक्रिया भी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही की जाए।एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। ईदगाह, मस्जिदों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस बल तैनात रहेगा। ईदगाहों में सुबह सात बजे से नमाज अदा की जाएगी, इसके बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज का क्रम चलेगा। खुले में कुर्बानी करने पर भी रोक लगाई गई है। नगर निकायों और पुलिस टीमों को इस संबंध में निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। सीडीओ नेहा सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत, एसडीएम वैभव गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा, तरुण सेठ, हुकम चंद, रतन सिंह, मौलाना अकबर, सौरभ जैन, दीपक बडगुर्जर, आदि थे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
सोशल मीडिया पर नजर
त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले संदेशों को रोकने के लिए साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos