सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees Take Holy Dip in the Yamuna at Vishram and Raja Ghats

Mathura News: विश्राम एवं राजा घाट पर श्रद्धालुओं ने किया यमुना स्नान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees Take Holy Dip in the Yamuna at Vishram and Raja Ghats
गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में विश्राम घाट पर स्नान करने को लगी श्रद्वालुओं की भीड़। 
विज्ञापन
मथुरा। पुरुषोत्तम माह के गंगा दशहरा पर सोमवार को धर्मनगरी में श्रद्धा और भक्ति में संगम देखने को मिला। विश्राम घाट एवं राजा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
Trending Videos

इस दौरान घाटों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन गूंजते रहे तो वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा और यमुना महारानी की पूजा की। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने यमुना स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने तरबूज और खरबूज का दान किया। वहीं कई स्थानों पर लोगों ने कचौड़ी-जलेबी का आनंद लिया। घाटों पर दान-दक्षिणा का सिलसिला जारी रहा, जहां जरूरतमंदों को अन्न, फल और वस्त्र वितरित किए गए। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार घाटों का निरीक्षण करते रहे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed