{"_id":"6a14b48b7440cc461f0b228b","slug":"amroha-eagles-shine-thanks-to-aman-litts-explosive-century-mathura-news-c-369-1-mt11002-146934-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अमन लिट्ट के तूफानी शतक से चमकी अमरोहा ईगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अमन लिट्ट के तूफानी शतक से चमकी अमरोहा ईगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथुरा। अमरोहा ईगल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो दिवसीय टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। टीम ने लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। पहले मैच में अमन लिट्ट के शतक ने अमरोहा ईगल को 8 विकेट से जीत दिलाई, जबकि दूसरे मुकाबले में रजन और विजय की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
एचीवर्स एकेडमी के मैदान में हुए पहले मुकाबले का शुभारंभ मथुरा वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, सचिव प्रवीण भारद्वाज, संयुक्त सचिव डॉ. महेश मित्तल, कोषाध्यक्ष तनमय अग्रवाल एवं अजय जडेजा ने टॉस कराकर किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मथुरा वेटरंस ने 21.4 ओवर में 235 रन बनाए। कप्तान राकेश यादव जल्दी आउट हो गए लेकिन देव उपाध्याय और कुलविंदर बग्गा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
देव उपाध्याय ने 30 गेंदों में 74 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं कुलविंदर बग्गा ने 56 गेंदों में 83 रन बनाए। अंतिम ओवरों में युवराज सिंह ने 14 गेंदों में 33 रन जोड़कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अमरोहा ईगल की ओर से अनिल चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि चेतन और अमन लिट्ट ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा ईगल को पिंटू सैनी और अमन लिट्ट ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 171 रन जोड़कर मैच पूरी तरह एकतरफा कर दिया। पिंटू सैनी ने 36 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि अमन लिट्ट ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए 63 गेंदों में नाबाद 142 रन बनाए। उनकी पारी में 22 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। अमरोहा ईगल ने 20.1 ओवर में 237 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। अमन लिट्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में मथुरा वेटेरंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए। देव उपाध्याय ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि कप्तान राकेश यादव ने 22 रन का योगदान दिया। कुलविंदर बग्गा ने 36 रन बनाए। अंतिम ओवरों में सोहित यादव ने 13 गेंदों में नाबाद 31 रन और जेपी नौटियाल ने 23 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अमरोहा ईगल की ओर से अमन लिट्ट ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके। चेतन, आकिब कैफ, संटी गुप्ता और अभिनव मिश्रा को एक-एक सफलता मिली।
182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा ईगल की शुरुआत खराब रही, लेकिन कप्तान अरविंद वर्मा ने 22 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद रजन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 56 रन बनाए। अभिनव मिश्रा ने 32 रन का योगदान दिया। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचने के बाद विजय ने केवल 12 गेंदों में नाबाद 32 रन ठोककर टीम को 18.5 ओवर में जीत दिला दी।
समापन अवसर पर मथुरा वेटरंस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, राकेश यादव, कृष्णवीर सिंह, वरिष्ठ सदस्य राकेश और मनोज यादव ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुनिंदर सिंह, विजय ठाकुर, तरुण शर्मा, अनिल प्रधान, चिंटू और श्रेय शर्मा मौजूद रहे।

Trending Videos