{"_id":"62dec939df7703189f5437ec","slug":"anti-sikh-riots-cases-in-final-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख विरोधी दंगा: आईपीएस बालेंदु को एसआईटी डीआईजी का चार्ज, शुरू होगी गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख विरोधी दंगा: आईपीएस बालेंदु को एसआईटी डीआईजी का चार्ज, शुरू होगी गिरफ्तारियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:16 AM IST
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगों की एसआईटी का गठन फरवरी 2019 को किया गया था। तब से बालेंदु भूषण की उसमें तैनाती रही है। केसों की विवेचनाएं अंतिम दौर में हैं। 28 आरोपी भी जेल भेजे जा चुके हैं।
सिख विरोधी दंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएस बालेंदु भूषण को सिख विरोधी दंगा एसआईटी में डीआईजी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इस संबंध में शासन ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। पिछले चार दिनों से सुस्त पड़ी एसआईटी की कार्रवाई अब फिर से तेज होने की उम्मीद जगी है।
सिख विरोधी दंगों की एसआईटी का गठन फरवरी 2019 को किया गया था। तब से बालेंदु भूषण की उसमें तैनाती रही है। केसों की विवेचनाएं अंतिम दौर में हैं। 28 आरोपी भी जेल भेजे जा चुके हैं। इस बीच चार दिन पहले डीआईजी बालेंदु भूषण का तबादला लखनऊ हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी होने पर कई सिख संगठनों ने शासन के अफसरों से अपील की थी कि एसआईटी का चार्ज उनके पास ही रहने दिया जाए क्योंकि अब तक की कार्रवाई में उनका विशेष योगदान रहा है। शासन ने सोमवार को बालेंदु भूषण सिंह को एसआईटी डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक सितंबर के अंत तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर सभी केसों में चार्जशीट दाखिल की जाएगी, तब तक डीआईजी एसआईटी में रहेंगे। वहीं, डीआईजी का कहना है कि जिन केसों के सभी आरोपी जेल जा चुके हैं, उसमें जल्द ही चार्जशीट लगाई जाएगी। मंगलवार से दोबारा गिरफ्तारियां शुरू होंगी।